26.7 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
उत्तरप्रदेश

निशुल्क विधिक सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Bundelikhabar

सूर्यप्रकाश तिवारी /उत्तर प्रदेश

पट्टी:आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी जी के निर्देश उप जिलाधिकारी पट्टी डी पी सिंह जी के मार्गदर्शन व तहसीलदार पट्टी श्रद्धा पाण्डेय जी के संयोजन में पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय द्वारा पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम रूर में लोगों को निशुल्क विधिक सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बताया गया कि महिलाएं, 18 वर्ष तक के बच्चे, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग ,विभिन्न प्रकार की आपदा, जातीय हिंसा, बाढ़, भूकंप पीड़ित व्यक्ति ,कारावास में निरुद्ध व्यक्ति, मानव तस्करी से आहत, शोषण या बेगार से पीड़ित, औद्योगिक कामगार ,मानसिक रूप से अक्षम या दिव्यांग या जिनकी वार्षिक आमदनी ₹300000 तक है ,उनके लिए निशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान किया गया है। उन्होंने लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि गरीबों के लिए सरकार की तरफ से वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन ,दिव्यांग पेंशन ,प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, आम आदमी बीमा , कृषक दुर्घटना बीमा , राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, भवन संनिर्माण श्रमिकों के लिए अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाए आदि का प्रावधान किया गया है। जिसे विभिन्न विभागों से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है ।इस अवसर पर निशुल्क विधिक सहायता से संबंधित पंपलेट का वितरण भी किया गया ‌।इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरविंद वर्मा, पवन पटेल, कमलेश ,राहुल, पंकज आदि लोग मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

रंजीतपुर चिलबिला में कृष्ण जन्माष्टमी बरही महोत्सव धूम धाम से मनाया गया

Bundeli Khabar

बैंक ऑफ बड़ौदा से चोरों ने उड़ाया मेडिकल संचालक का बैग

Bundeli Khabar

गांधी नगर शिव मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!