27.1 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211007 WA0019
मनोरंजन

वीसीआर लॉन्चिंग पैड का भव्य शुभारंभ, ब्रांड एंबेसडर हैं राजपाल यादव

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,
मुम्बई : वीसीआर लॉन्चिंग पैड (ओटीटी प्लेटफार्म) के शुभारंभ पर कंपनी वी.सी.आर. लॉन्चिंग पैड के ब्रांड एम्बेसडर एक्टर राजपाल यादव, वी.सी.आर. कंपनी के एमडी कमांडो संजय सिंह चौहान, फौजी अवरेंद्र अवस्थी, प्रोड्यूसर एवं डब्ल्यू आरसी के एम. डी. विकास मलिक और डब्ल्यू. आर. सी. फैमिली कॉमेडी एक्टर वीआईपी, सामाजिक कार्यकर्ता बॉबी कटारिया, सिंगर एवं म्यूजिक डायरेक्टर राम शंकर, सिंगर स्नेहा, सिंगर प्रिया मलिक, सिंगर एवं प्रोड्यूसर मनोज सांगवान, इवेंट ऑर्गेनाइजर राजू टाक, गीतकार आलोक कुमार, एक्टर गौरव कल्याण, डायरेक्टर अनिल चंदेल, प्रोड्यूसर राधे गोविंद एक्टर फिरोज ईरानी, एक्ट्रेस पीयू चौहान एवं एक्टर कपिल राजपूत, निखिल श्रीवास्तव, श्रमथ जिलावट सभी लोगों की उपस्थिति में क्लासिक रहेजा क्लब, अँधेरी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
मायानगरी मुंबई में जहां बॉलीवुड का दबदबा होता था मगर आज के दौर में सिनेमा थिएटर बंद होने की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपनी नई पहचान और मुकाम बनाई है। आने वाले दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म न्यू जनरेशन यानी की युवा पीढ़ी को अहमियत दे रही है। हाल ही में बड़ें धूमधाम से वी.सी.आर. प्ले ओटीटी की लांचिंग बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव के हाथों से किया गया। राजपाल यादव ने मिडिया को संबोधित करते हुए बताया कि मायानगरी मुंबई में एक ऐसा अद्भुत और अनोखा बी.सी.आर. प्ले ओटीटी प्लेटफार्म का शुभारम्भ किया जा रहा है, जहाँ अपने बचपन की अनेकों यादों की याद दिला देंगे और आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़कर रखेगी।
वी.सी.आर. प्ले के सीएमडी संजय सिंह चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मिडियाकर्मी और मेहमानों को वी.सी.आर. प्ले ओटीटी का अहमियत बताते हुए कहा कि ये एक नई पहल हैं नयी पहचान बनाना चाहते हैं और युवा कलाकारों को अपनी ओटीटी से जोड़ना चाहते हैं और नए टैलेंट को मौका देना चाहते हैं। उपस्थित मेहमानों में कॉमेडियन वीआईपी, संगीतकर राम शंकर और उनकी पुत्री स्नेहा और पुत्र आदित्य शंकर भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे जिन्होंने शाम को रंगीन बना दिया और मुख्य अतिथि के रूप में फिल्सस टुडे के फाउंडर संपादक और प्रकाशक राजेश श्रीवास्तव ने अपने विचार रखते हुए साफ़ शब्दों में सन्देश दिया कि किसी भी ओटीटी पर अश्लिलता के खिलाफ जन आन्दोलन जारी रखेंगे।
वी.सी.आर. प्ले के फाउंडर संजय सिंह चौहान ने इनकी बात का समर्थन किया। इस कार्यक्रम को आयोजक राजू टैंक ने सफल बनाया।


Bundelikhabar

Related posts

रणवीर सिंग आणि अल्लु अर्जूनसह रॅपिडोची जाहिरात मोहीम

Bundeli Khabar

खेसारीलाल यादव और लाल बाबू पंडित की फिल्म ‘राजा की आयगी बारात’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

Bundeli Khabar

अत्याधुनिक तकनीक के साथ डॉन स्टूडियो की भव्य लॉन्चिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!