23.4 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211007 WA0018
मनोरंजन

”BEFA” फिल्म अवार्ड शो बिहार में, पटना में लगेगा बॉलीवुड सितारों का मेला

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : बॉलीवुड सितारें इस बार बिहार की राजधानी पटना में अपनी जगमगाहट बिखेरने जाएंगे। पहली बार राजधानी में एक नहीं पूरी दो दिवसीय बेफा फिल्म अवार्ड होने जा रहा है जहाँ हिंदी फिल्मों से लेकर भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेशलाल निरहुआ, खेशारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, चिंटू, पाखी सहित अन्य दिग्गज कलाकार उपस्थित रहेंगे। वहीं हिंदी फिल्मों से अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, सुनील शेट्टी, शक्ति कपूर, शिल्पा शेट्टी सहित होस्ट आदित्य नारायण इस शो में चार चाँद लगाएंगे।
BEFA अवार्ड के फाउंडर राजीव रंजन ने बताया कि यह एक ऐसा एक मात्रा अवार्ड शो होगा जिसमे हिंदी और भोजपुरी के सुपर स्टार्स एक साथ नज़र आएंगे। टीवी की हास्य कलाकार भारती अपनी उपस्थिति से सब को हंसाएंगी साथ ही भोजपुरिया तड़का भी लगेगा। भोजपुरी के महानायक कहे जाने वाले कुणाल सिंह गंगा किनारे मोरा गांव की यादें ताज़ा करेंगे।
आपको बता दें कि यह ऐसा पहला अवार्ड शो होगा जिसमे हिंदी और भोजपरी कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा। इस शो का आयोजन कोरोना को मद्देनज़र रखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन पूरी तरह से किया जायेगा एवं इसका उद्धघाटन मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा किया जायेगा जो दिसम्बर माह के पहले हफ्ते में इसका आयोजन होगा।


Bundelikhabar

Related posts

बॉलीवुड में राजस्थानी सिंगर, एक्टर, डांसर रानी रंगीली की दस्तक

Bundeli Khabar

‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’ शो के लॉन्च समारोह में प्रिंस डांस ग्रुप का होगा दमदार परफॉर्मेंस

Bundeli Khabar

‘आंखें बंद करके’ रोमांटिक गीत में करणवीर शर्मा और देबात्मा शर्मा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!