29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220418 WA0000
मनोरंजन

मेलोडी बॉक्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ भजन ‘भज मन तू हरि का नाम’

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

इसके संगीतकार मीनू कुमारी – अमिताभ रंजन, गायक सुजीत शंकर, गीतकार गायत्री साहू और अभिनेता संतोष साहू

मुम्बई। भगवान के भजनों में एक करिश्माई ताकत होती है जो चित्त को गहन शांति का अहसास दिलाती है। भजन की अलौकिकता हमें अध्यात्म से जोड़ती है। परेशानी, दुख या मानसिक तनाव की स्थिति में भजन को सुनने से आत्मिक सुख का एहसास होता है। इसलिए हमारे देश में चाहे वो कोई भी धर्म हो भजन और प्रार्थना का एक विशेष महत्व है। ऐसा ही एक भजन मेलोडी बॉक्स म्यूजिक चैनल के अंतर्गत रिलीज़ हुआ है जिसको सुनने मात्र से श्रोताओं को सुखद अनभूति औरशान्ति महसूस हो गई। ‘भज मन तू हरि का नाम’ यह भजन को नेत्र बंद कर सुनने मात्र से एक अलग आयाम का अहसाह होता है। इस गीत को सुजीत शंकर के मधुर स्वर ने कर्णप्रिय बना दिया है। तड़क भड़क से दूर शांति महसूस कराती इस गीत को मीनू कुमारी और अमिताभ रंजन ने संगीत से सजाया है। वहीं इसकी प्रोग्रामिंग गौतम बिश्वास ने की है।

इस भजन के वीडियो में संतोष साहू ने अभिनय किया है और इस भजन को शब्दों में जिन्होंने पिरो कर लिखा है वह गायत्री देवी साहू हैं, जो पेशे से पत्रकार और साहित्यकार हैं। उनके साहित्य अधिकांशतः महिला प्रधान और भक्ति प्रधान होते हैं। यह उनकी पहला भजन है जो यूट्यूब पर रिलीज हुआ है।

मेलोडी बॉक्स म्यूजिक चैनल के यूट्यूब पर यह भजन पंद्रह अप्रैल को गुडफ्राइडे, वैशाखी और मलयालम नववर्ष ‘मेडम’ के दिन रिलीज किया गया। यह भजन यूट्यूब पर उपलब्ध है। अब तक मेलोडी बॉक्स म्यूजिक चैनल ने अपने बैनर के तहत सैकड़ों गाने बना चुकी है। अभी तक इस भजन को सैकड़ों दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है। यह सभी वर्ग के लिए प्रेरणादायी भजन है।


Bundelikhabar

Related posts

स्वॅगर २०२१ फॅशन शो रंगला

Bundeli Khabar

बार्बी डॉल बनीं उर्वशी रौतेला, 60 लाख के रेड ऑउटफिट में दिखा हॉट अवतार

Bundeli Khabar

अनीस बज़्मी के साथ काम कर चुके हैं ‘3 श्याने’ चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर इरशाद अली

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!