22.8 C
Madhya Pradesh
September 3, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210827 WA0042
मनोरंजन

सिया के राम’ सीरियल का प्रसारण शेमारू टीवी पर

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : रामायण में ‘सीता हरण’ वाली महत्वपूर्ण घटना शेमारू टीवी पर ‘सिया के राम’ सीरियल में देखा जा सकता है।
शेमारू टीवी पर हर दिन शाम 7 बजे प्रसारित होने वाले लोकप्रिय पौराणिक सीरियल ‘सिया के राम’ में प्रभु श्री राम और देवी सीता की कहानी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। देवी सीता के दृष्टिकोण से बतायी गयी रामायण की कथा इस सीरियल की सबसे बड़ी खासियत है। हमारी भारतीय संस्कृति का आंतरिक हिस्सा रही और दुनिया भर की सभ्यताओं को प्रभावित करने वाली श्री राम और सीता की कहानी का नया पहलू इस सीरियल में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।


सीरियल में चल रही कथा के अनुसार श्री राम का वनवास शुरू हो चूका है, श्री राम, सीता और लक्ष्मण को पंचवटी के जंगल में रहते हुए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 27 अगस्त को आने वाले एपिसोड में सीता हरण का प्रसंग दिखाया जाएगा। यह ऐसी घटना थी जिससे रामायण में बड़ा मोड़ आया। सीता हरण ही प्रभु श्री राम और रावण के बीच लड़ाई का कारण बना।
रामायण महाकाव्य की भव्यता को ‘सिया के राम’ सही मायने में प्रस्तुत किया गया है। सीता हरण के प्रसंग को भी बहुत ही उत्कट तरीके से साकार किया है। राक्षसों का राजा रावण छलपूर्वक देवी सीता का अपहरण करता है और उन्हें दूर लंका में ले जाता है।

शुक्रवार, 27 अगस्त को, सीता हरण एपिसोड दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाएगा। यहां इस कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ आएगा। सीता हरण ने श्री राम को रावण के खिलाफ खड़ा कर दिया और उन दोनों के बीच युद्ध हुआ, जिसमें बुराई पर अच्छाई का विजय हुआ और रावण की हार हुई।
रामायण की इस महत्वपूर्ण घटना को देखने के लिए इस शुक्रवार, 27 अगस्त को शेमारू टीवी पर देखा जा सकता है ‘सिया के राम’।


Bundelikhabar

Related posts

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता पर फिल्माया गया है ‘वध’ का गाना मेरी सज़ा

Bundeli Khabar

सोनू सूद को समर्पित पर्वतारोही और साइक्लिस्ट उमा सिंह की माउंट किलिमंजारो पर जीत

Bundeli Khabar

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अपनी फिल्म ‘तड़प’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे जीएम मोड्यूलर स्टोर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!