24.9 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1633463452926
मध्यप्रदेश

तहसील कार्यालय में राजस्व शिविर आयोजित

Bundelikhabar

पाटन तहसील में राजस्व शिविर आयोजित

पाटन / संवाददाता

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार भू-अभिलेख (रिकार्ड) शुद्धिकरण पखवाड़ा के संबंध में आज 5 अक्टूबर को तहसील पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिया में राजस्व शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी श्री प्रमोद चतुर्वेदी तहसीलदार पाटन उपस्थित रहे उनके द्वारा अविवादित आवेदन का निराकरण किया गया एवं अन्य 39 आवेदन जांच हेतु प्राप्त हुए। इसी प्रकार न्यायालय नायब तहसीलदार कटंगी-1 के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कंकरहेटा में 48 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें पीठासीन अधिकारी श्री आकाशदीप नामदेव, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

न्यायालय नायब तहसीलदार पाटन-2 के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोनीकला में 21 आवेदन राजस्व शिविर में प्राप्त हुए जिसमें सुश्री सुरभि जैन, नायब तहसीलदार उपस्थित रही। तहसील पाटन के अंतर्गत कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए। इन राजस्व शिविरों में पीठासीन अधिकारी के साथ, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी उपस्थ्ति रहे। श्री प्रमोद चतुर्वेदी तहसीलदार पाटन द्वारा बताया गया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार पाटन तहसील के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाना है जिसमें भू-अभिलेख संबंधी रिकार्ड अद्यतन किया जाना है।


Bundelikhabar

Related posts

बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला 71 करोड़ जुर्माना

Bundeli Khabar

शरद पूर्णिमा महोत्सव : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर मे मनाया गया

Bundeli Khabar

लोकायुक्त कार्यवाही: सेल्समेन 11 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!