22.1 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211006 WA00022
मध्यप्रदेश

7 किलोमीटर पैदल चलकर एसपी कार्यलय शिकायत करने पहुंची 75 वर्षीय वृद्ध महिला

Bundelikhabar

चिंकू पाल / छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा : बहु-बेटे सहित परिवार की प्रताड़ना से त्रस्त वृद्ध महिला श्रीमती प्रागा बाई चन्द्रवंशी ने एसपी विवेक अग्रवाल से उचित कार्यवाही की गुहार लगाते हुए शिकायती पत्र एसपी कार्यलय अधीक्षक को सौंपा ज्ञात हो कि एसपी कार्यलय वार्ड नं.24 सोनपुर से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी में है जिसे वृद्ध महिला प्रागा बाई ने पैदल ही नाप दिया लड़खड़ाती जुबान से प्रागा बाई ने बताया कि विगत शनिवार को सुबह 10:बजे के आसपास उसके बड़े बेटे कन्हैया चन्द्रवंशी और बहू माया चन्द्रवंशी ने उसके साथ जबरन मारपीट और गाली-गलौच की उसी बीच उसका नाती रवि एवं श्रीराम ने भी आकर वृद्ध महिला को धक्का दिया और छोटे बेटे पुनाराम चन्द्रवंशी ने जब बीच बचाओ करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई जिससे पुनाराम की गर्दन मोच खाई हुई है अपने शिकायती आवेदन में प्रागा बाई ने लिखा है कि उसकी बड़ी बहू माया आय दिन उसे अपमानित करती है और लड़ाई-झगडा करती है और माया अभी भी उसे लगतार प्रताड़ित करती रहती है।


Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस ने राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द किये जाने के विरोध में कर्रापुर नगर में किया संकल्प सत्याग्रह

Bundeli Khabar

कलेक्टर की क्लास: 40 स्वास्थ्य अधिकारियों की रोकी वेतन

Bundeli Khabar

एसडीओपी एवं थाना प्रभारी की कार्यशैली के चलते थाने का हुआ कायाकल्प

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!