39.1 C
Madhya Pradesh
April 17, 2026
Bundeli Khabar
Home » विधायक ने निकाली जन अधिकार पदयात्रा
मध्यप्रदेश

विधायक ने निकाली जन अधिकार पदयात्रा

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

जबलपुर में उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक विनय सक्सेना के नेतृत्व में जन अधिकार पदयात्रा 4 अक्टूबर उत्तर मध्य विधानसभा से निकाली जाएगी इस संबंध में नगर कांग्रेस कमेटी और उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक विनय सक्सेना द्वारा एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से अपने आंदोलन की रणनीति के बारे में बताया गया उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना का कहना है कि लगातार जबलपुर शहर में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम द्वारा उचित सेवाएं नहीं दी जा रही हैं लगातार जबलपुर शहर में डेंगू का संक्रमण पिछले दिनों में बता नजर आया है जिस पर स्वास्थ्य विभाग लगाम लगाने में असफल साबित हुआ है वहीं नगर निगम की सफाई व्यवस्था भी खराब है डेंगू के संक्रमण के समय नगर निगम द्वारा जबलपुर के वार्डो में सफाई व्यवस्था नहीं की गई जिससे कि पूरे जबलपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती हुई दिखाई दी।

वही जबलपुर शहर के युवाओं के लिए भी रोजगार की व्यवस्था ना तो जिला प्रशासन द्वारा की गई नाही प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश सरकार लाख दावे बेरोजगारी को हटाने के लिए करती है पर धरातल पर युवा परेशान ही नजर आते हैं जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक पद यात्रा 4 अक्टूबर को उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र से निकाली जा रही है जिसमें नगर कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ उत्तर मध्य विधानसभा के नागरिक भी मौजूद रहेंगे और शासन प्रशासन को जगाने का काम करेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

बेनीसागर बंधा के लूट का पर्दाफाश सभी आरोपी गिरफ्तार कर लूटा गया माल व मशरुका किया बरामद

Bundeli Khabar

खुजराहो नृत्य समारोह का हुआ भव्य समापन

Bundeli Khabar

जिले की दूकाने शत-प्रतिशत खोलने का निर्णय

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!