22.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211001 WA00522
मध्यप्रदेश

भारतीय जनता पार्टी मीडिया मीडिया विभाग के द्वारा पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिये स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

जबलपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा संगठन द्वारा चलाये जा रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग द्वारा पत्रकारों और उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन आज शनिवार 2 अक्टूबर 2021को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सिंधी धर्मशाला घंटाघर में आयोजित किया गया है।जिसमें भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किये जा रहे है और इसी सेवा के उद्देश्य से भाजपा मीडिया विभाग द्वारा जबलपुर के सभी पत्रकारों और उनके परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज का शिविर लगाया जा रहा है।

इस स्वास्थ शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पराज पटेल,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ऋचा चतुर्वेदी,ईएनटी विशेषज्ञ डॉ नितिन अंडग़ांवकर, शुगर थायराइड विशेषज्ञ डॉ आशीष ढींगरा,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अविजित विश्नोई,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ साकेत अग्रवाल,जनरल फिजिशियन डॉ सतविंदर ग्रोवर,मेडिसिन डॉ राजेश केवट एवं उनकी टीम द्वारा पत्रकारों और उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही कोरोना वैक्सीन कोविडसील्ड और को-वैक्सिन दोनों के डोज लगाये गये।


Bundelikhabar

Related posts

अवैध परिवहन करते रेत से भरी दो ट्रेक्टर ट्राली जप्त

Bundeli Khabar

मोदी जी राष्ट्र गौरव के लिए कुछ भी कर सकते: महामहीम राज्यपाल

Bundeli Khabar

ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!