30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211003 WA0009
उत्तरप्रदेश

मारपीट के मामले में 4 आरोपियों पर मामला दर्ज

Bundelikhabar

सूर्यप्रकाश तिवारी पट्टी/ उत्तर प्रदेश
पट्टी:पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने एक युवक को पीट कर जख्मी कर दिया। घर में तोड़फोड़ भी किया पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव के रामहोरी पांडे शुक्रवार को शौच के लिए घर से बाहर जा रहा था, उसी समय उनके बगल के रहने वाले मुकुट बिहारी प्रदीप कुमार रत्नेश तथा लालती देवी एक राय होकर गाली देते हुए मारपीट करने लगे पीड़ित ने जब विरोध किया तो सभी लोग उसे दौड़ाकर घर में घुसकर मारपीट किया घर में रखा हुआ सामान भी तोड़ फोड़ दिए , पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।


Bundelikhabar

Related posts

02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Bundeli Khabar

घर मे घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप,सौंपी तहरीर

Bundeli Khabar

सांसद की फिसली जुबान, मोदी को बनाया यूपी का मुख्यमंत्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!