25.6 C
Madhya Pradesh
July 18, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1632979563354
मध्यप्रदेश

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की जन चौपाल

Bundelikhabar

डहर्रा एवं मनियां ग्राम से सम्पूर्ण जनसमस्या निराकरण चौपाल का आगाज, कलेक्टर एवं एसपी ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुये

छतरपुर / ब्यूरो

 कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र ने शासकीय विभागों से जुड़ी ग्रामीणजनों की शिकायतों के निराकरण के लिए बुधवार 29 सितम्बर को राजनगर तहसील के ग्राम डहर्रा एवं मनियां से सम्पूर्ण जनसमस्या निराकरण चौपाल का आगाज किया। कलेक्टर सिंह ने ग्रामीणों से खेती की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए सलाह दी। रबी की फसल के लिए जहां पानी हो वही गेहूं की फसल की बुबाई करें और जहां पानी कम हो वहां सरसों एवं चने की फसलों की बुबाई करें।

उन्होंने कहा कि परम्परागत खेती में बदलाव लाकर ही कृषक तरक्की कर सकते है। इसके लिए प्रमाणित बीज नवीन तकनीक और कृषि वैज्ञानिकों से परामर्श लें। उन्होंने बताया कि जिले के कृषकों की आया बढ़ाने के लिए गेहूं के ऐसे प्रमाणित बीज जिनसे प्रति हैक्टेयर 50 क्विटंल तक उत्पादन मिलता है का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए इस वर्ष 75 फीसदी यूरिया समितियों से वितरित होगा, यदि कोई समिति एवं निजी विक्रेता तय मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक का वितरण करें तो उसकी शिकायत करें। 2024 तक जल जीवन मिशन में घर-घर में पाइप लाइन के जरिये शुद्ध पेयजल मुहैया कराने तथा आवासहीन गरीबों को पक्के मकान दिये जाने का लक्ष्य है। ग्रामीणों द्वारा पशु रोग की जानकारी दिये जाने पर कलेक्टर ने पशु चिकित्सक को ग्रामीण के घर परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा एसडीएम श्री डी.पी. द्विवेदी, जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद सीईओ श्री प्रतिपाल सिंह बागरी सहित खण्डस्तरीय अधिकारी बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

भावी पीढ़ी नशे की लत से दूर रहे बुजुर्ग निभाये जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने बुर्जुग ग्रामीणों का आव्हान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी किसी भी प्रकार की नशे की लत में नहीं आये। बच्चे अच्छे से पढ़े, खेले और व्यायाम करें, इस बात का संकल्प ले और हर बच्चे में नैतिक शिक्षा जागृत करने का प्रण ले नशा करने वाले बच्चों को लगातार टोकते और समझाते रहे। तभी जाकर बच्चों का भविष्य सवरेगा और वो गलत दिशा में नहीं भटकेगे।

उन्होने साइबर क्राइम एवं फ्राड की जानकारी देते हुए कहा कि मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक खाते से संबंधित जानकारी मांगे जाने पर उसे किसी भी प्रकार जानकारी नहीं दे और ऐसे व्यक्ति को यह कहें की खाते के संबंध में बैंक द्वारा मोबाइल पर न तो मैसेज दिया जाता है और न ही बात की जाती है।

कलेक्टर एवं एसपी ने ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए उनसे बातचीत करते हुये विभागवार समस्याएं जानी और उनका समाधान किया गया। इस क्रम में राजस्व, कृषि, खाद्य, स्वास्थ्य, विद्युत मंडल, महिला एवं बाल विकास विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए इन विभागों से जुड़ी समस्याएं जानी गई और उनका समाधान किया गया।

जनसमस्या निवारण की मुख्य कार्यवाही

ग्राम डहर्रा में कालीचरण पटेल को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर दिया गया तो डहर्रा एवं मनिया शौचालय निर्माण कराने वाले श्री हरगोविन्द विश्वकर्मा, श्री मोतीदीन पटेल और श्री भूरा अहिरवार को शेष बची राशि उनके खाते में अंतरित कराई। ग्राम डहर्रा के चुनवा अनुरागी को दिव्यांग पेंशन दिलाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। श्री श्याम लाल को बताया कि उनका नाम आवास प्लस सूची में शामिल है शासन के निर्देशानुसार पीएम ग्रामीण आवास उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राम के दो लोगों को बायोगैस संयंत्र बनाकर दिया जाएगा। कलेक्टर ने गुर्दे रोग से पीड़ित बालादीन पटेल को सर्वप्रथम कोविड संक्रमण बचाव का टीका लगाने की सलाह दी तथा नायब तहसीलदार को तुरंत बीपीएल कार्ड बनाने के निर्देश दिये।

मनिया सचिव को दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए संबंधित व्यक्ति को स्वयं के साथ जिला चिकित्सालय ले जाकर कार्यवाही पूर्ण करने और की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये। ग्राम मनिया में विद्युत प्रदाय बंद रहने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने ईईएमईबी को दल गठित करते हुए 7 दिवस तक आर्ब्जब करने और लाइट रहने, नहीं रहने तथा अन्य खराबी के चलते लाइट बंद रहने से जुड़ी जानकरी से अवगत कराने के निर्देश दिये।

अपात्र लोगों के बीपीएल कार्ड निरस्त होंगे, लिये गये लाभ की वसूली होगी

कलेक्टर ने पट्टा विहीन लोगों की नये सिरे से जानकारी तैयार करने के लिए नायब तहसीलदार को सर्वे करने के निर्देश दिये। एसडीएम ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे अपात्र व्यक्ति जो बीपीएल कार्ड बनवाकर लाभ ले रहे है उनके कार्ड परीक्षण के आधार पर निरस्त किए जाने साथ-साथ उनसे लिए गए लाभ की वसूली भी की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

गोराबाजार: फायरिंग कर एटीएम कैश पेटी लूट ले गए बदमाश

Bundeli Khabar

विद्यारंभ संस्कार और पट्टिका पूजन के मनाया गया वार्षिकोत्सव

Bundeli Khabar

बड़ी कार्यवाही: खाद्य विभाग ने जब्त किया 2.64 करोड़ का खाद्य तेल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!