23.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 19
मध्यप्रदेश

समाधान ऑनलाइन की समीक्षा

Bundelikhabar

कलेक्टर ने की समाधान ऑनलाइन विषयों की समीक्षा
पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य करने के दिए निर्देश

साग़र / ब्यूरो
कलेक्टर दीपक आर्य ने आगामी समाधान ऑनलाइन के विषयों के सम्बंध में समीक्षा की। हर बार की तरह इस समाधान ऑनलाइन समीक्षा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के आवेदन पत्रों की सुनवाई करेंगे।

कलेक्टर आर्य ने समस्त अधिकारियों से कहा है कि इस कार्य को पूरी गंभीरता और तत्परता से करते हुए लोगों की समस्या का निराकरण करें। प्रत्येक आवेदन का स्वयं निरीक्षण करते हुए व्यक्तिगत रूप से शिकायत का समाधान करें और सभी शिकायतों में प्रचलित प्रक्रिया से भी अवगत कराएं। उल्लेखनीय है कि समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में खाद्यान्न पर्ची वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, विद्युत विभाग से सम्बन्धित शिकायतें, नलजल योजना से संबंधित आवेदन पत्रों की सुनवाई की जायेगी।

कलेक्टर दीपक आर्य समीक्षा बैठक में समाधान ऑनलाइन के एजेंडा बिन्दुओं में शामिल समस्त विषयों से संबंधित आवेदन पत्रों के निराकरण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि संबंधित अधिकारी लंबित आवेदन पत्रों का निराकरण करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विभागीय पत्रों पर निर्धारित अवधि के पूर्व कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे संबंधित कार्य शीघ्र पूर्ण हो सकें।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल, एडीएम श्री अखिलेश जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी उपस्थित थे।


Bundelikhabar

Related posts

मिस एन्ड मिसेज एम.पी. प्रतियोगिता

Bundeli Khabar

बड़ी कार्यवाही: खाद्य विभाग ने जब्त किया 2.64 करोड़ का खाद्य तेल

Bundeli Khabar

माँ शेरावाली मंदिर में 51 फिट लंबी चुनरी भेंट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!