28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210926 WA00042
मध्यप्रदेश

पं. दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई 105वीं जयंती

Bundelikhabar

केन्द्र एव राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाये पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन एवं अंत्योदय के विचार को समाज में कर रही साकार- राजू नरोटे

चिंकू पाल/मध्यप्रदेश
छिंदवाड़ा :भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक बूथ पर प्रखर राष्टवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जन्म जयंती विभिन्न कार्येक्रम आयोजित कर मनाई गई, इसी क्रम में शहर के वार्ड क्रमांक 33 महात्मा ज्योतिबा फुले वार्ड में आयोजित कार्येक्रम में वरिष्ट भाजपा नेता पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, इस दौरान तीन बुथो के अध्यक्ष एव छेत्र के कार्यकर्ताओ द्वारा सर्व प्रथम पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की, ततपश्चात उपस्थित जानो को संबोधित करते हुए श्री नरोटे ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की सम्पूर्ण जीवन यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला, साथ ही कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकारें चाहे वह केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार हो या राज्य की शिवराज सरकार हो दोनों ही सरकारें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की विचारधारा को साकार करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले ऐसी योजनाआए लगातार भाजपा सरकारों द्वारा क्रियान्वित की जा रही ह।,

इन योजनाओं में चाहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की बात हो या प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को पक्के मकान देने की योजना हो या फिर मध्य प्रदेश सरकार की संबल योजना जिसमे जन्म से लेकर मृत्यु तक जीवन के समस्त आवश्यक जरूरतों के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है साथ ही मेधावी छात्रवृत्ति योजना जिसमें गरीब छात्रों को पढ़ने हेतु संपूर्ण व्यय सरकार द्वारा दिया जाता है और भी ऐसी बहुत सारी योजनाएं भाजपा की सरकारों द्वारा चलाई जा रही हैं वह वास्तव में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन एवं अंत्योदय के विचार को समाज में साकार कर रही हैं, कार्येक्रम का संचालन नगर मंडल उपाध्यक्ष मोरेश्वर हिवसे और आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद सुनील इवनाती द्वारा किया गया, इस दौरान नगर महामंत्री अमरसिंग मरावी, उपाध्यक्ष मोरेश्वर हिवसे, पूर्व पार्षद सुनील युवनाती, सुरेश राउत, अशोक ठाकरे, योगेश दास, मोंटू राउत, अमित ओकटे, शुभम कपाले, श्रीराम चरपे, मंगेश इंगले, आकाश राउत, राहुल साहू, कपिल चरपे, गोकुल सोलंकी, शेषराव कराड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एव गणमान्य नागरिक बंधू उपस्थित थे।


Bundelikhabar

Related posts

पुष्प होली के साथ रंग पंचमी महोत्सव की धूम

Bundeli Khabar

बिना पीओएस मशीन के उर्वरक न लें : कलेक्टर

Bundeli Khabar

पर्यावरण के साथ खिलवाड़ नहीं सहेंगे एवं मरते दम तक लड़ते रहेंगे – बक्सवाहा बचाव आंदोलन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!