29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220116 WA0000
मध्यप्रदेश

छत्रसाल राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल जॉलीवुड में बिजावर की माटी का सम्मान

Bundelikhabar

बिजावर/शमीम खान
छत्रसाल राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल जॉलीवुड 15/1/2022 फिल्म अभिनेत्री शशि शर्मा जी द्वारा, आध्यात्मिक योग गुरु एवं जड़ी-बूटी विशेषज्ञ डॉ. गोविंद विश्वकर्मा जी को आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार एवं जड़ी-बूटियों द्वारा रोगों के निदान और उपचार में निरंतर प्रयास के लिए सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि उक्त फ़िल्म फेस्टिवल प्रतिबर्ष खजुराहो में आयोजित किया जाता है जिसमें छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक के कलाकार इसमें शिरकत करते हैं, इसी के तहत शनिवार को फ़िल्म फेस्टीवल में बिजावर नगर के माटी में जन्में डॉ. गोविंद विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया, उनको यह सम्मान आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में प्रदान किया गया, हालांकि सारे देश में आयुर्वेद के माध्यम से अपना नाम रोशन करने वाले डॉ. गोविंद विश्वकर्मा को पिछले बर्ष महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया गया था, जो कि बिजावर नगर के लिए एक गौरव की बात है।


Bundelikhabar

Related posts

क्या है जैन मुनी विहर्ष सागर महाराज जी की भविष्यवाणी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए

Bundeli Khabar

बरसात ने खोली नगर परिषद के मेंटेनेन्स पोल 

Bundeli Khabar

जिला दंडाधिकारी ने की दो अपराधियों पर एनएसए की कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!