21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 1 8
मध्यप्रदेश

छतरपुर:करोड़ो की शासिकीय जमीन निजी व्यक्ति के नाम की दर्ज

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

करोड़ों रूपये की सरकारी जमीन शासकीय अभिलेख में निजी व्यक्ति के नाम दर्ज किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी थी. जिसमें आरोप लगाया गया है कि निजी व्यक्ति प्लॉटिंग के लिए उक्त शासकीय जमीन को बेच रहे हैं. याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक तथा जस्टिस व्ही के शुक्ला की युगलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब मांगा है. याचिकाकर्ता हरि सिंह परिहार की तरफ से दायर की गयी याचिका में कहा गया था कि छतरपुर के सौरा ग्राम स्थित साढे छ एकड सरकारी जमीन श्रीमति शांति बाई के नाम पर साल 2017 में शासकीय अभिलेखों में दर्ज कर दी गयी. जिसके सरकार को करोड़ों रूपये की राजस्व हानि हुई है. इस संबंध में याचिकाकर्ता ने कलेक्टर और लोकायुक्त से शिकायत की थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद याचिककर्ता ने अदालत का रुख किया है।

जबलपुर हाई कोर्ट ने शासकीय भूमि को निजी व्यक्ति की नाम दर्ज किए जाने के मामले में अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. दूसरे मामले में प्रदेश में खाली पड़े ड्रग इंस्पेक्टरों के पद भरे जाने के मामले में राज्य सरकार से दो हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है. वहीं ग्वालियर बेंच में एक अजीबी गरीब मामला सामने आया है जिसमें एक पत्नी ने अपने पति को नौकरी से हटाए जाने को लेकर याचिका लगाई है।


Bundelikhabar

Related posts

आयुर्वेद महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व.सुभाष यादव की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

कैश वैन लूट मामले में गंभीर रूप से घायल कैसियर के परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!