28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220731 WA0007
मध्यप्रदेश

रेंजर एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार के आह्वान पर विश्व रेंजर दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

बालाघाट/ब्यूरो

मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार के आह्वान पर विश्व रेंजर दिवस के उपलक्ष पर एक सद्भावना पूर्ण नवाचार करने का संकल्प सभी रेंजर साथियों के द्वारा लिया गया था |जिसमें विश्व रेंजर दिवस के अवसर पर सभी रेंजर साहिबान और वन्य प्रेमियों के द्वारा अपने-अपने निवास ,मोहल्ले, और कर्तव्य क्षेत्र में आपस में मिलकर पौधारोपण कार्य किया गया |

इसी तारतम्य मैं दिनांक 31 जुलाई 2022 विश्व रेंजर दिवस के उपलक्ष पर वन व्रत बालाघाट अंतर्गत मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त बालाघाट नरेंद्र कुमार सनोडिया, उत्तर वन मंडल अधिकारी बालाघाट अभिनव कुमार पल्लव,उत्तर वन मंडल अधिकारी उत्पादन ध्यान सिंह निगवाल ,और मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार के साथ वन व्रत बालाघाट के समस्त उप वन मंडल अधिकारी और समस्त बन परिक्षेत्र अधिकारी के साथ-साथ अन्य स्टाफ के साथ विश्व रेंजर दिवस के उपलक्ष पर अरड़ भवन बालाघाट के परिसर में पौधारोपण कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई |

उक्त कार्यक्रम में बालाघाट वन व्रत के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी श्री मीणा साहब सहायक वन संरक्षक श्री मरावी साहब और श्री गुप्ता साहब के साथ-साथ वन व्रत बालाघाट के रेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल मेहरा, व्रत प्रभारी सुभाष शर्मा, संरक्षक प्रदीप खरे ,संयोजक सुनील पद्रे ,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र विसेन ,विनीता ब्रहमें, छत्रपाल जादौन, आशुतोष सिंह, घुम्मन सिंह अहिरवार,आकाश राजपूत ,रितेश उके, इमरान खान, नितिन पवार, सौरभ चौबे इत्यादि रेंजर उपस्थित रहे |


Bundelikhabar

Related posts

घर में घुसकर मारपीट करने एवं हवाई फायर करने वाले 03 आरोपी लायसेंसी बंदूक सहित गिरफतार

Bundeli Khabar

कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मनाया नगर का प्रमुख भुजलिया महोत्सव

Bundeli Khabar

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रोटोकॉल के तहत होगा-कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!