23.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0729 091823
मध्यप्रदेश

ज्ञानवापी में किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी शिवलिंग का करेंगी आखिरी सोमवार को जलाभिषेक

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

ज्ञानवापी वाराणसी जाएंगी हिमांगी सखी संतो के साथ, नर्मदा के जल से एक करेंगी ज्ञानवापी शिवलिंग का जल अभिषेक

जबलपुर/ब्यूरो

देश के बहुचर्चित ज्ञानवापी मुद्दे को किन्नर महामंडलेश्वर भगवताचार्य हिमांगी सखी ने फिर नई हवा दी है। मप्र के जबलपुर पहुंची हिमांगी सखी ने ऐलान किया कि वह सावन के आखिरी सोमवार को अपने दल-बल के साथ वाराणसी पहुंचेंगी और ज्ञानवापी में महादेव का जलाभिषेक करेंगी। बोली कि जब मुस्लिमों को वजू करने की इजाजत दी जा सकती हैं, तो फिर हमें क्यों नहींकिन्नर संत हिमांगी सखी ने अपने दिए पहले के बयान पर आज भी कायम है। उन्होंने बहुचर्चित वाराणसी ज्ञानवापी मुद्दे पर शिवलिंग की पूजा अर्चना की इच्छा जताई थी, जिस पर उन्होंने बयान भी दिया था। अब सावन का दूसरा सोमवार बीतते ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। जबलपुर में उन्होंने कहा कि शिव आराधना के पवित्र माह सावन के आखिरी सोमवार को वह ज्ञानवापी में शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे।

किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने वाराणसी के ज्ञानवापी पहुँचने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि आखरी सावन सोमवार को महादेव के जलाभिषेक के दौरान उनके साथ कई किन्नर और संत भी शामिल रहेंगे। वृंदावन से 800 संत वाराणसी पहुँचने का दावा भी किया जा रहा है। उन्होंने दो टूक कह दिया है कि वह अपने फैसले पर अडिग है, चाहे जो जाए।वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग आकृति को लेकर किन्नर संत हिमांगी सखी पहले भी कई बड़े बयान दे चुकी है। मई महीने में ओरछा में आयोजित राम महोत्सव के दौरान उन्होंने बोला था कि देश में जितने भी ऐतिहासिक मस्जिद है, वह पहले मंदिर थे।

लिहाजा उन जगहों पर आर्कियोलॉजिस्ट को भेजकर केंद्र सरकार से जांच की मांग भी की थी। अब उन्होंने कहा कि जब मज्जिद में मुस्लिमों को वजू करने की इजाजत है, तो हमें शिवलिंग का जलाभिषेक करने की इजाजत क्यों नहीं ?हिमांगी सखी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए वह कह रहे है कि ‘विश्वेश्वर महादेव ज्ञानवापी में 8 अगस्त को जलाभिषेक करने की घोषणा करते है, चाहे उसके लिए हमारी जान भी क्यों ना चली जाए’। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह वही पर धरना प्रदर्शन करने मजबूर होंगे।

 


Bundelikhabar

Related posts

समाधान योजना का लाभ उठाने अंतिम 2 दिन शेष

Bundeli Khabar

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के समस्त विकास कार्य समय सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर

Bundeli Khabar

पथरी के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, पीड़ित ने अधिकारियों को सौंपी शिकायत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!