26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210920 WA0037
मध्यप्रदेश

बिजावर:नगर परिषद की निष्क्रियता के चलते रसरंग पार्क बना शराबियों का अड्डा

Bundelikhabar

बिजावर/ सुरेश रजक
नगर के मोहनगंज मोहल्ले का एक मात्र पार्क रसरंग पार्क वर्तमान में अपनी दुर्दशा पर रो रहा है क्योंकि धीरे-धीरे यह पार्क शराबियों का अड्डा बनता चला रहा है किंतु इस ओर नगर परिषद का कोई भी ध्यान नही है, जैसे-जैसे शाम ढलती चली जाती है वैसे-वैसे यहाँ शराब पीने वाले आने शुरू हो जाते हैं और रात की शराब पार्टी यहां शुरू हो जाती है, यही नही शराबी यहीं शराब पीते है साथ ही खाली बोतलें भी यहीं फोड़ कर चले जाते हैं और यहीं खाली डिस्पोजल ग्लास फेंक कर जाते हैं, किन्तु यहां चौकीदार की कोई व्यस्था नही की गई है।

IMG 20210920 WA0041

गैरतलब है कि बिजावर नगर की शान माने जाने वाले संत श्री रसरंग जी के नाम पर इस पार्क को बनाया गया था साथ ही पार्क के अंदर भगवान भोलेनाथ का मंदिर भी बना हुआ है जहां समस्त वार्डवासी महिला एवं पुरूष दर्शनों के लिए आते हैं किंतु अब जब पार्क में शराब पीने वाले डेरा जमाने लगे हैं तो धीरे-धीरे दर्शनार्थियों का आना भी कम होता जा रहा है, लेकिन नगर परिषद बिजावर कुंभकर्णी नींद में लिप्त है एवं पार्क के दायित्व से अपना पल्ला झाड़ रही है।
ज्ञात हो कि संत श्री रसरंग जी के नाम पर बना यह उद्यान बिजावर जटाशंकर मुख्य मार्ग पर स्थित है जहां से आम नागरिकों के साथ साथ प्रशासनिक अमले का भी आना-जाना लगा रहता है फिर भी यह बात समझ के परे है कि नगर की जो समस्याएं आम नागरिकों को दिख जातीं है वो नगर परिषद को क्यों दिखाई नही देती हैं।

IMG 20210920 WA0038

Bundelikhabar

Related posts

पैसे के लेनदेन के कारण अन्धाधुन्ध फायरिंग

Bundeli Khabar

मध्यप्रदेश में भी हुआ आगाज मंत्री कबड्डी प्रतियोगिता का

Bundeli Khabar

पंचायत एवं निकाय चुनाव में आरक्षण की तस्वीर साफ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!