28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210920 WA00302
उत्तरप्रदेश

आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0

Bundelikhabar

अतरौरा में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राकेश सिंह के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के दूसरी दौड़ का किया गया आयोजन

मंगलेश कुमार/ उत्तरप्रदेश
प्रतापगढ़ : आज ब्लॉक आसपुर देवसरा के ग्रामसभा अतरौरा (भाँटी मोड़) से दमड़ी (पावर हाउस) तक ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार सिंह के द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के दूसरी दौड़ का आयोजन किया गया ।

IMG 20210920 WA00304

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दमड़ी के पूर्व प्रधान राम यज्ञ वर्मा एवं अरविंद सिंह उपस्थित रहें । ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम 2.0 के बारे में विस्तार से बताया ।तत्पश्चात अरविंद सिंह जी ने 2 कि.मी. दौड़ को प्रारंभ करवाया । जिसमें प्रथम स्थान पर ग्राम बाभनपुर के जितेंद्र रजक , द्वितीय स्थान पर ग्राम गौहानी के सुशील पाल और तृतीय स्थान पर ग्राम रूर के संदीप यादव रहें ।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान राम यज्ञ वर्मा के हाथों प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जीतेंद्र रजक को गोल्ड कलर मेडम से, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सुशील पाल को अरविंद सिंह के द्वारा सिल्वर कलर मेडल से एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले संदीप यादव को ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राकेश सिंह के द्वारा ब्लू कलर मेडल से सम्मानित किया गया ।
इस दौड़ में राहुल पाल, राहुल यादव, विपिन रजक, अविनाश यादव, अंकित यादव, सुरेंद्र पटेल, सत्यम शर्मा, सचिन यादव, दीपक पाल, संजय वर्मा, सौरभ पटेल आदि लोगों ने भाग लिया ।


Bundelikhabar

Related posts

कुसुम का ज्ञान मानव हितकारी

Bundeli Khabar

कलम के बेताज बादशाह, प्रतापगढ़िया शेर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश महाराज के कलम से

Bundeli Khabar

लूट की योजना बना रहे 3 अपराधी असला के साथ गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!