24.9 C
Madhya Pradesh
September 2, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20210612 121720 1
क्राइम

सागर में फिर बढ़ने लगी दबंगाई, पेट्रोल डाल कर लगाई आग

Bundelikhabar

सागर(अभिलाष पवार) – सागर में एक बार फिर दबंगी शुरू हो गई है वो भी इतनी की जिला अस्पताल में जा कर ही एक व्यक्ति को पेट्रोल डाल कर आग के हवाले कर दिया किन्तु अस्पताल स्टॉफ की सूझबूझ से आग पर काबू कर व्यक्ति को बचा लिया गया।

Screenshot 20210612 121724


क्या है मामला
सागर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार के दिन काकागंज निवासी दामोदर कोरी का झगड़ा पिरव्यावऊ टोरी निवासी व्यक्ति के बीच हो गया था दोनो के बीच मारपीट भी हुई, उक्त प्रकरण गोपालगंज थाने में पंजीबद्ध है मुलायजा हेतु दामोदर कोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसको भर्ती कर लिया। रात तकरीबन 12 बजे मिलन रजक उर्फ मोचे जिला अस्पताल पहुंचा और दामोदर कोरी पर पेट्रोल डाल कर आग लगा कर फरार हो गया। समय रहते जिला अस्पताल स्टॉफ ने आग पर काबू पा लिया एवं मरीज को बचा कर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेज दिया गया। हालांकि ये सारी घटना जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। और इसी की पहचान के आधार पर अपराधी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 307 के तहत कार्यवाही की गई है।

Screenshot 20210612 121642
विक्रम सिंह
एडिशनल एसपी सागर


Bundelikhabar

Related posts

मीरा भाईंदर–वसई विरार क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार।

Bundeli Khabar

पुलिस ने 24 घंटे में महिला की हत्या करने वाली को किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

पुलिस पर चाकु से हमला करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!