21.3 C
Madhya Pradesh
October 19, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210915 WA00572
मनोरंजन

धड़क स्टार ईशान खट्टर अभिनीत फिल्म ‘पिप्पा’ की शूटिंग आज से अमृतसर में शुरू

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स की वार फिल्म पिप्पा की शूटिंग आज से शुरू कर दी गई है। फिल्म से जुड़े अधिकांश कास्ट एंड क्रू का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है। कोविड से संबंधित सारे प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए ईशान खट्टर अभिनीत इस फिल्म का पहला शेड्यूल अमृतसर में शुरू कर दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने साथ ही फिल्म के पहले लुक का अनावरण किया जिसमें अभिनेता ईशान खट्टर अपने किरदार ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता के रूप में नज़र आए; इस पोस्टर का टैगलाइन है: “1971: ए नेशन कम्स ऑफ एज”, यह फिल्म भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्याय को दर्शाते हुए उसे पुनरावृत्ति करेगा। इस फिल्म की शूटिंग शुरु करने के लिए प्रोडक्शन हाउस ने स्वयं ब्रिगेडियर मेहता को अमंत्रित किया और उन्हीं से फिल्म का  पहला क्लैप दिलाकर फिल्म का फिल्मांकन शुरू करवाया।


निर्माता रॉनी स्क्रूवाला (आरएसवीपी) कहते हैं, मुझे खुशी है कि हमने पिप्पा की शूटिंग शुरू कर दी, और स्वयं ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता ने फिल्म का पहला क्लैप दिया। इस तरह एक सकारात्मक नोट पर शेड्यूल की शुरुआत करना, प्रोडक्शन के दौरान एक स्थिर गति को सुनिश्चित करता है। हम एक शानदार कलाकारों की टुकड़ी और फिल्म निर्देशक राजा कृष्ण मेनन जो युद्ध की फिल्मों के लिए समझदार नजर रखते हैं, उनके साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।


निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर (रॉय कपूर फिल्म्स) टिप्पणी करते हैं कि जब मैंने पहली बार न्यायपूर्ण युद्ध के मोर्चे पर एक परिवार की बहादुरी और लचीलेपन की अद्भुत कहानी सुनी, तब मुझे प्रतीत हुआ कि यह कहानी सभी को बतानी चाहिए। मुझे बेहद खुशी है कि हम आरएसवीपी के साथ मिलकर इस कहानी को एक व्यापक कैनवास देने में सक्षम हैं, हमारे पास राजा जैसे एक होनहार निर्देशक और एक अद्भुत कास्ट और क्रू हैं जो इस विज़न को जीवित करेंगे। पूरी टीम आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित है और हमें उम्मीद है कि हम अगले साल सिनेमाघरों में दर्शकों के समक्ष बहुत ही खास सिनेमाई अनुभव लेकर आएंगे।


निर्देशक राजा कृष्णा मेनन का मानना है कि मैं अपनी अद्भुत कास्ट और क्रू के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हम सभी ने इस दिन के लिए कड़ी मेहनत की है। इस वीरता और स्वतंत्रता की इस अविश्वसनीय कहानी को दर्शकों के समक्ष लेकर आने के लिए मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं। यह एक्शन से भरपूर पहली ऐसी वार  फिल्म है, जो युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब ‘द बर्निंग चाफीस’ पर आधारित है, इस फिल्म में ऑस्कर विजेता ए आर रहमान का म्यूज़िक होगा। फिल्म ‘पिप्पा’ में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं और एक ऐसे अनुभवी सिपाही हैं जिन्होंने अपने भाई बहनों के साथ 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व की ओर से मोर्चा संभाला था, जिसके परिणाम स्वरूप भारत का पड़ोसी देेश बंगलादेश मुक्त हुआ था। इस फिल्म का केंद्र लोकप्रिय वार टैंक है जिसे प्यार से “पिप्पा” बुलाया जाता है। पिप्पा का अर्थ है, एक खाली घी का डब्बा जो आसानी से पानी में तैर सकता है। यह फिल्म इस प्रतिष्ठित सेना टैंक पर केंद्रित की गयी है।  आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म पिप्पा में ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान नज़र आयेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

सरदार उधम सिंह ने भगत सिंह को माना था अपना गुरु; पर्स में रखते थे अपने रोल मॉडल की फोटो

Bundeli Khabar

प्रभास के कई अवतार 2022 में रूपहले पर्दे पर प्रकट होंगे

Bundeli Khabar

एक ही तारीख और एक ही समय रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन में होगी भिड़ंत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!