20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220911 WA0021
मनोरंजन

प्रोड्यूसर अनु मित्रा एवं सूरज शर्मा ने अपनी आगामी फिल्म ‘दो अजनबी’ का पोस्टर किया रिलीज़

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

संजीव कुमार राजपूत के निर्देशन में आर्य बब्बर, अंकिता बाठला की मुख्य भूमिका

मुम्बई। भले ही दर्शक बॉलीवुड फिल्मों का बायकॉट कर रहे हों, लेकिन ऐसे समय में भी कुछ मेकर्स फिल्में बना रहे हैं. क्रिएटिव कंटेंट और वास्तविक कहानियाँ आज भी दर्शकों को लुभा रही हैं. ऐसे ही कहानी के साथ अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर रिलीज़ करते हुए निर्देशक संजीव कुमार राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है. फिल्म में मुख्य किरदारों में अभिनेता आर्य बब्बर, अंकित बाठला, अनु मित्रा एवं सूरज शर्मा दिखाई देंगे. यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर होगी.
फिल्म के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत का कहना है कि फिल्म ‘दो अजनबी’ आजकल रिलीज़ हो रही फिल्मों से काफी भिन्न है. फिल्म में दिखाया गया है कि प्यार किसी को किस हद तक ले जा सकता है. फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा नैनीताल एवं हल्द्वानी में की गई है. मैं उम्मीद करता हूँ कि दर्शकों को फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आने वाली है क्योंकि इस तरह की कहानियाँ दर्शक आज भी देखना चाहते हैं.
आपको बता दें कि फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही अभिनेत्री अनु मित्रा का यह बॉलीवुड डेब्यू है. वह इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने के अलावा अपने प्रोडक्शन हाउस ‘ब्लॉकबस्टर फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट’ के तले इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं. वहीं पी. के. एंटरटेनमेंट से प्रोड्यूसर सूरज शर्मा भी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं जबकि जितेन्द्र चौधरी इस फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं. ज्ञात हो कि फिल्म में अभिनेता अमन यतन वर्मा, एक पुलिस ऑफिसर कि भूमिका निभा रहे हैं, जिनके अलावा अभिनेता सनी ठाकुर, रॉकी योजो जैसे अभिनेता भी महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आने वाले हैं.
फिल्म की कहानी स्वयं संजीव कुमार राजपूत ने लिखी है जबकि फिल्म के डीओपी संतोष पाल एवं दिलीप पाल है. फिल्म के एडिटर भौतिक नंदा हैं जबकि शिवानी ने फिल्म में मेक-अप संभाला है. म्यूजिक डायरेक्टर दीपक गुप्ता के निर्देशन में बॉलीवुड सिंगर्स यासर देसाई एवं पलक मुछाल ने फिल्म के गानों को अपनी मधुर आवाज़ दी है. यह फिल्म नवम्बर में सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.


Bundelikhabar

Related posts

अनूप जलोटा ने किया हरि बोल लॉन्च

Bundeli Khabar

करीना कपूर खान बतौर निर्माता बनाएंगी थ्रिलर फिल्म

Bundeli Khabar

‘मिलेंगे जन्नत में’ : मान्यता पर बनी संवेदनशील शॉर्ट फिल्म

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!