22 C
Madhya Pradesh
September 2, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210914 WA0055
मनोरंजन

विद्युत जामवाल ने खास अंदाज़ में नंदिता महतानी से की सगाई

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र

मुम्बई : एक्शन स्टार विद्युत जामवाल अपने फैंस को सरप्राइज़ देने में कोई कसर नहीं छोड़ते और उनकी यही अदा लोगों को बेहद खास लगती है। आपको बता दें कि विद्युत जामवाल ने एक यादगार प्रपोजल के साथ फ़ैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली हैं। आर्मी फैमिली से नाता रखने वाले विद्युत ने एक खास अंदाज में प्रपोज करने का निर्णय लिया और वे आगरा से नजदीक स्थित एक मिलिट्री कैम्प पहुंचे और वहां पर उन्होंने रिंग तब पहनाई जब वे दोनों १५० मीटर लंबी दीवार से रैपलिंग करते हुए उतर रहे थे।


आधिकारिक तौर पर सगाई करने के बाद, वे ताज महल की ओर चल पड़े। हालांकि उनके किसी खास को खो देने के कारण उन्होंने इस बड़ी खबर की घोषणा थोड़ी देर से करना उचित समझा। 


गौरतलब हो कि विद्युत जामवाल मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट हैं और हर हर फिल्म में हैरतअंगेज एक्शन से दर्शकों को चौकाते हैं। कमांडो सीरीज, खुदा हाफिज, पॉवर, बादशाहो, बुलेट राजा जैसी कई फिल्मों में विद्युत ने अभिनय किया है।अनेक तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी वे नज़र आये हैं।


Bundelikhabar

Related posts

जैकी श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘लाईफ ईज गुड’ का पोस्टर हुआ रिलीज

Bundeli Khabar

‘सैम बहादुर’ की शूटिंग शुरू, विक्की कौशल के साथ दंगल गर्ल फातिमा और सान्या

Bundeli Khabar

जेड ए फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा हरिद्वार में डांस एंड मॉडलिंग का फाइनल कॉम्पिटिशन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!