30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211013 WA0002
मनोरंजन

अक्षय कुमार ने पूरी की आनंद एल राय की फ़िल्म रक्षा बंधन की शूटिंग

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र

मुम्बई : अक्षय कुमार और निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय ने दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग पूरी कर ली है। इस साल जून महीने में मुंबई इलाके में एक बड़े से सेट पर फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। कुछ दिन पहले अक्षय को इसी फिल्म के शूटिंग दौरान चांदनी चौक की सड़कों पर दौड़ लगाते हुए भी देखा गया, उनका यह फोटो काफ़ी वायरल हुआ था। हाल ही में मिली जानकारी से यह पता चला है कि पिछली रात दिल्ली में टीम ने शूटिंग के आखिरी दिन के साथ फिल्म पूरी कर ली है। अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर अभिनीत यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के सप्ताहांत पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित यह फिल्म केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग के साथ कलर येलो प्रोडक्शंस, ज़ी स्टूडियोज़ और अलका हीरानंदानी द्वारा निर्मित है।


Bundelikhabar

Related posts

यूपी के मुख्यमंत्री योगी से कुमार सानू संग कैलाश मासूम की मुलाकात

Bundeli Khabar

पारिवारिक धारावाहिक ‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ दंगल टीवी पर 27 दिसम्बर से होगा शुरू

Bundeli Khabar

पारिवारिक फिल्म ‘पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई’ का दूसरा पोस्टर लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!