28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220306 WA0042
मनोरंजन

‘नथ ज़ेवर या ज़ंजीर’ टीवी शो में इंस्पेक्टर बने हैं अविनाश मिश्रा

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। दंगल टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक ‘नथ ज़ेवर या ज़ंजीर’ में अब मशहूर टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा की पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में धमाकेदार एंट्री हुई है। वह शम्भू के दोस्त हैं और इनके आने से महुआ की ज़िंदगी मे भी नया मोड़ आएगा। सीरियल नथ में दर्शकों को नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अविनाश मिश्रा टीवी पर पिछली बार स्टार भारत के सीरियल “दुर्गा-माता की छाया” में नजर आए थे। नथ में अविनाश मिश्रा का एंट्री सीन फ़िल्मी स्टाइल का होने वाला है।

एक दबंग पुलिस इंस्पेक्टर का रोल कर रहे अविनाश मिश्रा ने बताया कि दंगल के टॉप रेटिंग वाले शो नथ में अपनी एंट्री को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं और जिम्मेदारी का एहसास भी बढ़ गया है। इस कैरेक्टर से एंटरटेनमेंट बहुत मिलेगा दर्शकों को। यह उत्तर प्रदेश पुलिस का इंस्पेक्टर है जो काफी इंटेंस भी है। मैंने कभी पुलिसवाले का किरदार नहीं किया था, यह मेरे कॅरियर का पुलिस इंस्पेक्टर का पहला रोल है। इसका लुक भी काफी अलग है। हल्की दाढ़ी है और मैं खुद भी दाढ़ी रखना पसन्द करता हूँ।

इसमें मेरी एंट्री सीन का शूट हुआ है जिसे साउथ फ़िल्म के एक्शन की तरह फ़िल्माया गया है। इसमे काफी तोड़फोड़ होने वाली है, मारधाड़ है। मैं भी कुछ एक्शन करना चाहता था। पहले मैंने जितने किरदार किए हैं यह रोल उनसे एकदम अलग है और मुझे उम्मीद है कि मेरे फैन्स और दर्शक इसे पसंद करेंगे। अविनाश मिश्रा ने आगे बताया कि चाहत पाण्डेय के साथ मेरा पिछला शो था, हम दोस्त हैं। बॉन्डिंग, कंफर्ट लेवल और केमिस्ट्री उनके साथ बनी हुई है, इसलिए उनके साथ दोबारा काम करना बहुत अच्छा होगा।

महुआ का रोल कर रही चाहत पाण्डेय ने कहा कि नथ शो में अविनाश मिश्रा की जबरदस्त एंट्री हुई है। इसके पहले जो मैं शो कर रही थी ‘दुर्गा माता की छाया’ उसमें अविनाश के साथ काम कर चुकी हूँ। मैं बहुत खुश हूं कि अविनाश हमारे शो में आए हैं। हम पहले से एक दूसरे को जानते हैं। हमारी ट्यूनिंग और बॉन्डिंग बहुत अच्छी है उम्मीद है कि दर्शक भी पसन्द करेंगे। अविनाश के आने से कहानी में नया ट्विस्ट भी आएगा। फैंस से कहूँगी कि हमारे शो नथ को ऐसे ही नम्बर 1 बना के रखें।
शो ‘नथ ज़ेवर या ज़ंजीर’ में चाहत पाण्डे, अविनाश मिश्रा, अनुराग शर्मा, वैभवी कपूर, प्रतिमा कनन, रवि गोसाई, अंजना सिंह, रश्मि गुप्ता, रिया भट्टाचार्जी, ममता सोलंकी सहित कई कलाकार हैं। दंगल टीवी पर नथ ज़ेवर या जंजीर हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे प्रसारित हो रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

आश्रम 3 की शूटिंग में बॉबी देओल की हुई तारीफ

Bundeli Khabar

स्वॅगर २०२१ फॅशन शो रंगला

Bundeli Khabar

“Nari Tu Narayani Ratna Award and Beauty Pageants Event” in Thane

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!