23.6 C
Madhya Pradesh
August 12, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1631559513507
मध्यप्रदेश

गणेश चतुर्थी पर्व पर प्रशासन एवं पुलिस ने देखी शहर की व्यवस्थाएं, दिए आवश्यक निर्देश

Bundelikhabar

सागर / ब्यूरो
कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पवन बारिया के मार्गदर्शन में नगर निगम उपायुक्त नगर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों, पुलिसकर्मियों ,नगर निगम के अमले के द्वारा शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं देखी गई।

अनुविभागीय अधिकारी पवन बारिया ने बताया कि पीओपी से निर्मित मूर्तियां विक्रय करने वालों को समझाइश भी दी गई । उन्होंने कहा कि गणेश मूर्ति स्थापित करने वाली समितियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गणेश चतुर्थी के पर्व पर कटरा क्षेत्र में एसडीएम पवन बारिया, सीएसप रविंद्र मिश्रा एवं नगर निगम डिप्टी कमिश्नर प्रणय कमल खरे के द्वारा संयुक्त भ्रमण किया गया। शहर में सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाया जा रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

संत सुरक्षा परिषद ने जनरल रावत को दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

Bundeli Khabar

वन विभाग ने सागोन से भरी हुई पिकअप वाहन पकड़ी

Bundeli Khabar

युवा शक्ति संगठन द्वारा असहाय एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई गई राशन सामग्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!