30.5 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210913 WA0000
मध्यप्रदेश

छिन्दवाड़ा: महाराष्ट्रीयन परिवारो में महालक्ष्मी का आगमन, ढाई दिवसीय महापूजा की हुई विधिवत शुरुआत

Bundelikhabar

चिंकू पाल / छिंदवाड़ा
छिन्दवाड़ा : महाराष्ट्रियन परिवारो में हुआ महालक्ष्मी का आगमन, ज्येष्ठागौरी के आवाहन के साथ ढाई दिवसीय महापूजा की विधिवत शुरुआत हुई, इसी क्रम में नागपुर रोड स्थित हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में निवासरत विलास नरोटे के निवास में भी महालक्ष्मी का आगमन हुआ, सर्वप्रथम पहले दिन रविवार को नरोटे परिवार द्वारा पुरे विधिविधान और मंत्र उच्चार के साथ घर में महालक्ष्मी की स्थापना की गई, द्वितीय दिवस सोमवार को विशेष महापूजा का आयोजन होगा पंडितो की उपस्थिति में विधिविधान से होम हवन और महाआरती के साथ महालक्ष्मी को घर में बने छप्पन भोग का महाप्रसाद चढाया जायेगा, इसमें विशेष तौर पर पूरण की पोई के साथ आम्बिल के प्रसाद का विशेष महत्व होता है, अंतिम दिन मंगलवार को दिन भर भजन कीर्तन के साथ महिला मंडल द्वारा हल्दी कुमकुम का आयोजन किया जायेगा।

इसके पश्चात देर रात महालक्ष्मी विसर्जन के साथ इस इस ढाई दिवसीय महापूजा का समापन होगा, महालक्ष्मी स्थापना के दौरान परिवार से जुड़े विलास नरोटे, राजू नरोटे, दुर्गेश नरोटे, कपिल नरोटे, आनंद नरोटे सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे, ज्ञात हो की महाराष्ट्रियन परिवारो में महालक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है, इसे साल के सबसे बड़े त्यौहार के रूप में मनाया जाता है, परिवार के सदस्य कही भी क्यों न हो इस महापूजा में अवश्य रूप से शामिल होते है, परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति में ही ढाई दिवसीय महापूजा सम्पन्न होती है।


Bundelikhabar

Related posts

पाटन नगर की बालिकाओं ने मेडल के साथ मारी बाजी

Bundeli Khabar

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर एसडीएम द्वारा की गई छापामार कार्यवाही

Bundeli Khabar

मंत्री भूपेन्द्र सिंह के नाम पर ठगी करने वाला पुलिस गिरफ्त में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!