24.9 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210913 WA00012
उत्तरप्रदेश

शर्मनाक: एक बेटी और चढ़ी दहेज की बलि

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी/उत्तर प्रदेश
स्योहारा : सरकार व कानून की तमाम सख्तियों के बावजूद भी अबलाओं को दहेज़ की बलि चढ़ने से रोका नही जा पा रहा है इसी क्रम में आज फिर थाना स्योहारा के ग्राम टाण्डा निवासी महेश पुत्र भगवाना ने अपनी पत्नी विंगकल (25) पुत्री बलजीत निवासी हुरनंगला थाना नगीना क्षेत्र से महेश का विवाह मात्र 9 माह पूर्व ही हुआ था को बीती रात मारपीट कर ज़हरीला प्रदार्थ खिला दिया जिससे विंगकल कि हालत बिगड़ गयी जिसको आज सुबह एक निजी चिकित्सक यहां लाकर इलाज कराया जा रहा था।

बिंगकल के पिता को विंगकल के ससुराल के गांव के ही पड़ोसी ने फोन कर कर बताया कि तुम्हारी पुत्री की हालत बहुत खराब है पिता के पैरों तले की जमीन खिसक गई और अपने कुछ परिवार में गांव वालों को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पुत्री को मृत अवस्था में देखा तो पिता ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजन द्वारा निजी चिकित्सक के यहां से सीएससी स्योहारा ले जाया गया डॉक्टर विवेक बॉस ने बिगकल देखा गया तो उन्होंने उसको मृत घोषित कर दिया,मृतका के परिजनों ने मृतका के पति व ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनपर कार्यवाही की मांग की है।


बताया जा रहा है सुसराल वाले मृतका से आये दिन मारपीट करते चले आ रहे थे जिसपर कई बार पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फैसला हो जाता था। पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अजय अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि मृतका का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Bundelikhabar

Related posts

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष ने चौपाल लगाकर लोगों की सुनी समस्यायें

Bundeli Khabar

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Bundeli Khabar

परिवहन मंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट का फीता काट कर किया उद्घाटन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!