21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211008 WA0024
मध्यप्रदेश

कटंगी में हुआ स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

कायाकल्प एवं स्वच्छता अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आदर्श विश्नोई के नेतृत्व में आज “मेरा अस्पताल इसकी सफाई मेरी जिम्मेदारी” के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत, स्वच्छ नगर-स्वस्थ नगर, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना देखा था । उनकी परिकल्पना को साकार करने हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी से कायाकल्प एवं स्वच्छता संबंधी प्रिंटेड टी शर्ट वितरण से रैली की शुरुआत हुई।

रैली ने कटंगी नगर का भ्रमण किया प्रत्येक घरों में स्वच्छता संबंधित पंपलेट पहुंचाए गए। रैली नगर परिषद होती हुई वापस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी पहुची वहां बीएमओ डॉ आदर्श विश्नोई द्वारा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया नगर परिषद सीएमओ नीलम चौहान ने नगर वासियों से स्वच्छता हेतु अपील की I
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के एनसीसी एवं स्काउट कैडेट्स के छात्र- छात्राएं, गणमान्य नागरिक गण, नगर परिषद का अमला, विभागों के अधिकारीगण एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य गण शामिल हुए I


Bundelikhabar

Related posts

सरपंच, सचिव के दावों की खुली पोल ग्रामीण गंदगी से निकलने को मजबूर

Bundeli Khabar

RTI में हुआ खुलासा:आवास के ठेकेदार को 18 करोड़ रुपए का किया अधिक भुगतान

Bundeli Khabar

कलेक्टर जबलपुर ने किया पाटन दौरा, दिए आवश्यक निर्देश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!