28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210912 WA0031
उत्तरप्रदेश

बुलंदशहर में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Bundelikhabar

ब्युरो/ उत्तर प्रदेश
बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आहार थाना पुलिस ने लूट की घटना में वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश अमित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस मिले हैं। पुलिस अधीक्षक :ग्रामीण: हरेंद्र कुमार सिंह ने आज यहां कहा कि पुलिस ने बुधवार की रात में वाहन चेकिंग अभियान में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया ।


मुखबिर ने सूचना दी थी कि लूट में वांछित एक अभियुक्त पोंटा बादशाहपुर खन्न तिराहे पर आने वाला है । उसके पास लूट का सामान भी है । सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अमित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बुलंदशहर के शीतलगंज मोहल्ले से लूटी गई सोने की पांच अंगूठी ,315 बोर का एक तमंचा और कारतूस मिला है ।


लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पर एसएसपी डॉ एस चनप्पा ने 20000 का इनाम घोषित कर दिया था। बुधवार को इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने पुलिस टीम में शामिल एसआई मनोज कुमार, एसआई अमरपाल सिंह, लोकेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल अंकित तोमर, संदीप कुमार, नितिन कुमार के साथ बेलका माफी पावर हाउस के पास छापा मारकर थाना गंगोह के गांव दूधला निवासी 15 हजार के इनामी मोनू पुत्र पन्नी लाल उर्फ वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पेट्रोल पंप से लूटे गए 2 मोबाइल फोन एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।


Bundelikhabar

Related posts

डाक्टर ए के बंसल हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Bundeli Khabar

वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

विजेथुवा महावीरन धाम, जो है बड़ी आस्था का केंद्र

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!