23.5 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210919 WA00182
उत्तरप्रदेश

जनसत्तादल ने फूंका कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का पुतला, जताया विरोध

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/ उत्तरप्रदेश
पट्टी : जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में पट्टी तहसील अंतर्गत पट्टी नगर पंचायत स्थित बाईपास तिराहे पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के विषय में अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पुतला फूक कर जताया विरोध, लगाए मुर्दाबाद के नारे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजा भैया के विषय में अभद्र टिप्पणी करना बहुत ही अशोभनीय एवं निंदनीय है हमारी पूरी पार्टी और हम लोग इसकी घोर निंदा करते हैं। हम हम लोग इस पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हैं। और मंत्री से तत्काल अपने बयान को वापस लेकर सार्वजनिक रूप से राजा भैया से माफी मांगने की मांग करते हैं। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो पूरी पार्टी आगे और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

इस दौरान मुख्य रूप से पट्टी विधानसभा के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडे एवं प्रिंस सिंह, जिला उपसचिव विपिन पांडे, पट्टी नगर अध्यक्ष पुनीत सिंह, ब्लॉक पट्टी के महासचिव रोहित सरोज, उप सचिव नीरज पांडे, ब्लॉक आसपुर देवसरा के सचिव मयंक श्रीवास्तव, उपसचिव प्रदीप सिंह, ब्लॉक मगरौरा के उपाध्यक्ष सत्यनारायण दुबे अंकित, ब्लॉक बाबा बेलखरनाथ के उपसचिव कृष्ण कुमार प्रजापति, विनोद सिंह, आदर्श सिंह एवं राम सजीवन तिवारी, राहुल गौड़ आदि मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

रहस्यमय तरीके से युवक हुआ गायब

Bundeli Khabar

सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत पर परिजनों में मचाया कोहराम

Bundeli Khabar

महिला शक्ति, राष्ट्र शक्ति- समाजशास्त्री डॉo शीबा खालिद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!