26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210907 WA0008
उत्तरप्रदेश

मकान में सेंध लगा कर चोरों ने बोला धाबा

Bundelikhabar

ब्यूरो/उत्तरप्रदेश
जौनपुर : क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात सेंध लगाकर चोर घर में घुस गए। लाखों के जेवर व 40 हजार रूपए नगदी पर हाथ सांफ कर दिया। सूचना पर पहंुची पुलिस जांच में जुटी रही।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बैरमा निवासी शेर बहादुर मौर्या के मकान के पिछले हिस्से की दीवार में सेध लगाकर चोर अंदर दाखिल हो गए।

घर में रखा बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखी डेढ़ तोला सोने की चैन,एक सोने की अंगूठी,एक सोने का मांग टीका,सवा किलो चांदी,40 हजार नगदी चोर उठा ले गये । रविवार सुबह घर के पीछे दीवार टूटी देख परिजन सकते में आ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई घर में जाकर देखा तो पेटी का ताला टूटा था। सामान गायब थे पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहंुची पुलिस जांच में जुटी रही।


Bundelikhabar

Related posts

अपनी बदहाली पर खुद आंसू बहा रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी

Bundeli Khabar

रंजीतपुर चिलबिला में कृष्ण जन्माष्टमी बरही महोत्सव धूम धाम से मनाया गया

Bundeli Khabar

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते धराये गए

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!