28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 2 1
मध्यप्रदेश

अवैध उत्खनन पर कलेक्टर का निशाना

Bundelikhabar

अवैध उत्खनन, परिवहन पर एसडीएम दें विशेष ध्यान
-कलेक्टर दीपकआर्य
मात्र एफआईआर नहीं, बिक्री पर भी रोक के निर्देश

सागर/ ब्यूरो

कलेक्टर दीपक आर्य ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि, वे अवैध उत्खनन और परिवहन पर विशेष ध्यान देते हुए माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने अवैध कॉलोनी/प्लॉट/निर्माण के खिलाफ एफआईआर के साथ साथ बिक्री पर भी रोक के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि,जिले में समस्त प्रकार के माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार जिले को माफिया मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करें।

आगामी 13 सितंबर को होने वाली कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस के संबंध में आज कलेक्टर दीपक आर्य की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त जिला अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के एजेंडा से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में विगत कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के पालन प्रतिवेदन, प्रदेश में माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही, महिला अपराध एवं आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की गई। इसके साथ ही विभिन्न कोविड कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री आर्य ने निर्देश दिए कि, समस्त पात्र व्यक्तियों को योजना एवं सहायता का लाभ मिल सके इस हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभी आवश्यक दस्तावेज शासन को शीघ्रता से भेजना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर दीपक आर्य ने एक जिला एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन, ज़िले में पी एस ए ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति, जिला स्तर पर सोशल मीडिया प्रबंधन, जल जीवन मिशन के जमीनी क्रियान्वयन आदि समस्त विषयों की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की समाज में सशक्त भागीदारी के साथ-साथ उनकी बहुमुखी प्रगति के लिए निरंतर कृत-संकल्पित हैं। इस दिशा में जिले में स्व-सहायता समूहों को दिलाये गए क्रेडिट लिंकेज का महत्वपूर्ण योगदान है। अतः इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन लगातार सुचारू रूप से किया जाना सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त उन्होंने राइस मिलिंग और खाद्यान्न के उठाव की स्थिति, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराए जाने की स्थिति तथा आगामी रोजगार मेलों के आयोजन की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर , एडीएम अखिलेश जैन, नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, सीएमएचओ, डीपीओ, अन्य ज़िला अधिकारियों सहित समस्त एसडीएम ने वर्चुअली भाग लिया।


Bundelikhabar

Related posts

हिंडोरिया में कलेक्टर ने किया आईसीयू का शुभारंभ

Bundeli Khabar

पूरे प्रदेश में चलेगा टेलेंट सर्च -2021

Bundeli Khabar

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यलय माधव स्मृति न्यास बरारीपुरा में हवन-पूजन के साथ भगवान श्रीगणेश की महाआरती संपन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!