23.4 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0312 092532 1
मध्यप्रदेश

नगर पथ विक्रय समिति कार्यालय का उद्घाटन

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के नगर निगम कार्यालय में अस्थाई रूप से नगर पथ विक्रय समिति का कार्यालय का उद्घाटन किया गया जबलपुर नगर पथ विक्रय समिति के सदस्य शशीकांत सोनी द्वारा फीता काटकर अस्थाई कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस कार्यालय के माध्यम से स्ट्रीट वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम स्वाद निधि योजना के तहत माइक्रो फाइनेंस के जरिए स्ट्रीट वेंडरों को लाभ दिलाया जाएगा वही स्ट्रीट वेंडरों को लगातार पीएम स्व निधि योजना के तहत 10 हजार रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक का लाभ दिया जा रहा है वही भारतीय जनता पार्टी नेता एवं नगर पथ समिति के सदस्य शशिकांत सोनी ने बताया कि स्ट्रीट वेंडरों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लंबे समय से नगर निगम आयुक्त से स्थाई कार्यालय की मांग की जा रही थी पर निगम आयुक्त द्वारा इस और किसी प्रकार से ध्यान नहीं दिया जा रहा था जिसको देखते हुए समिति ने खुद ही अपना अस्थाई कार्यालय नगर निगम के प्रांगण में आज से शुरू कर दिया है जिससे स्ट्रीट वेंडरों की समस्याओं का समाधान इस कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा लंबे समय से कार्यालय ना होने से पथ विक्रेता यहां वहां परेशान होते दिखाई दे रहे थे जिसको देखते हुए अस्थाई कार्यालय नगर निगम के प्रांगण में आज से शुरू किया जा चुका है।


Bundelikhabar

Related posts

जन अभियान परिषद के द्वारा वृहद स्तर पर हुआ पौधारोपण

Bundeli Khabar

पं. रुद्रदत्त दुबे द्वारा रचित काव्यकृतियों का सुरमयी विमोचन

Bundeli Khabar

सेंट्रल जेल का हुआ निरीक्षण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!