32 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

भोजपुरी फिल्‍म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ की शूटिंग शुरू

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : अवध गंगा फिल्‍म के बैनर तले बनने वाली संग्राम सिंह पटेल की भोजपुरी फिल्‍म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ की शूटिंग यूपी के सीतापुर जिले के लहरपुर में शुरू हो गया। यह संग्राम सिंह पटेल के होम प्रोडक्‍शन की फिल्‍म है, जिसके निर्माता वे खुद हैं और निर्देशन सचिन यादव कर रहे हैं। यह एक रोमकॉम है, जिसमें एक प्‍यारी सी कहानी लोगों को दिल को छू लेगी।
फिल्‍म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ के सेट से संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि हमारी फिल्‍म बेहद खास और अन्‍य फिल्‍मों से अलग है।

इसकी पटकथा पर हमने बेहद मेहनत की है। हमारी कोशिश है कि हम एक ऐसी फिल्‍म लेकर दर्शकों के पास जाएं, जो दर्शकों का पैसा वसूल करे और उनका भरपूर मनोरंजन हो। इसके बाद वे और लोगों को फिल्‍म देखने को प्रेरित करे। उन्‍होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा के बदलते दौर में हमारी फिल्‍म भी बेहद खास होगी। इसके लिए सभी लोग खूब मेहनत कर रहे हैं। फिल्‍म के सभी कलाकार हर शॉट में अपना सौ फीसदी दे रहे हैं, ताकि पर्दे पर उनका एपीयरेंस दमदार हो।


संग्राम सिंह ने बताया कि फिल्‍म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ में मेरे साथ प्रतिष्‍ठा ठाकुर, अयाज खान, अनूप अरोड़ा, बृजेश त्रिपाठी, संतोष पहलवान जी का नाम कर दीजिएगा विनीत विशाल, बबलू यादव, सत्‍य प्रकाश सिंह, मदन चंद, अभिषेक मिश्रा, रंजीत राज, राणा, रूचि सिंह, रितिका वर्मा और चौधरी राम सिंह हैं। इस फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। लेखक मनोज पांडेय हैं और छायांकन डी के शर्मा का है। फिल्‍म का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी और डीओपी डी के शर्मा व प्रदीप शर्मा हैं।


Bundelikhabar

Related posts

के के मेनन अभिनीत स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म “लव ऑल” 25 अगस्त को होगी रिलीज़

Bundeli Khabar

शिक्षा के महत्व को अनोखे रूप से दर्शाती है ‘दसवीं’

Bundeli Khabar

पारिवारिक धारावाहिक ‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ दंगल टीवी पर 27 दिसम्बर से होगा शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!