28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210909 WA0007
मनोरंजन

गणेशोत्सव के अवसर पर पैनोरामा म्यूज़िक ने ‘गणपति राजा’ का टीजर किया लॉन्च

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : मनोरंजन उद्योग में अपने दशको के अनुभव के साथ, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने  पैनोरामा म्यूजिक नामक लेबल की स्थापना की, जिसे बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन द्वारा लॉन्च किया गया था। भारत के इस नए व्यापक और मनोरंजक म्यूज़िक पोर्टल ने गणेशोत्सव के अवसर पर अपना पहला इंडिपेंडेंट सॉन्ग गणपति राजा का टीजर आज लॉन्च किया। कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित, गणपति राजा में सुखविंदर सिंह, मीरा चोपड़ा और अंब्रेश श्रॉफ नज़र आ रहे हैं। सुखविंदर सिंह के संगीत और गीतों के साथ, इस गाने को सुखविंदर सिंह और अंब्रेश श्रॉफ ने गाया है और इसे पीयूष पांचाल ने कोरियोग्राफ किया है। बप्पा और उनके भक्तों को समर्पित यह गीत कल गणेश चतुर्थी से पहले रिलीज किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

राघवेंद्र त्रिपाठी रचित गीत ‘वंदे मातरम’ टीसीरिज से हुआ रिलीज

Bundeli Khabar

‘अनेक’ में पहली बार अंडरकवर कॉप की भूमिका में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना

Bundeli Khabar

प्रतीक गांधी और खुशाली कुमार पहली बार एक फ़ैमिली ड्रामा फिल्म में होंगे साथ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!