29.3 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221202 WA0004
मनोरंजन

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता पर फिल्माया गया है ‘वध’ का गाना मेरी सज़ा

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म वध 9 दिसंबर 2022 को रिलीज़ के लिए तैयार है। जहां ट्रेलर ने फिल्म के एक रोमांचक साइड का खुलासा किया है, वहीं कहानी का एक भावनात्मक पहलू भी है जो मिडिल क्लास के बुढ़े हो चुके माता-पिता के कठिन सफर और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।
वध के निर्माताओं ने मोफ्यूजन के म्यूजिक, लवी सरकार के कंपोज़िशन, नवीन कुमार के बोल के साथ हार्दिक भारद्वाज का गाया गीत ‘मेरी सजा’ रिलीज़ किया हैं। यह गीत संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के किरदारों की कहानी को दर्शाता है और यह दर्शाता है कि जब उनके बेटे ने उन्हें पैसों से मदद करने से मना कर देते है तो उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ता है। जबकि गुंडे माता-पिता को परेशान करते हैं, उनका बेटा दूर अपना जीवन जी रहा है और अपने माता-पिता की परिस्थितियों के प्रति असंवेदनशील है।
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था और जिसने लोगों को पूरी तरह से बांधे रखा है। जबकि हमने संजय मिश्रा को अपने करियर में कई भूमिकाएं निभाते देखा हैं, यह पहली बार है जब दर्शक उन्हें स्क्रीन्स पर इस तरह का भयंकर रोल निभाते देखेंगे।
‘वध’ जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह फिल्म लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रस्तुत होगी। जे स्टूडियो और नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस द्वारा यह निर्मित है। फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Bundelikhabar

Related posts

फ़िल्म विक्रांत रोणा में जैकलिन फ़र्नांडीस का लुक हुआ रिवील – ‘गडंग रक्कम्मा’ के किरदार में नज़र आएंगी 

Bundeli Khabar

अप्लॉज एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज़ ‘गाँधी’ का निर्देशन करेंगे हंसल मेहता 

Bundeli Khabar

अनूप जलोटा, मुकेश ऋषि, गजेंद्र चौहान, सुमन तलवार और अनु मलिक को मिला लीजेंड दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!