27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220421 WA0001
मनोरंजन

शक्ति कपूर और रानी चटर्जी अभिनीत फिल्म ‘लेडी सिंघम’ 22 अप्रैल को होगी रिलीज

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी, बॉलीवुड के मशहूर खलनायक शक्ति कपूर और गौरव झा जैसे सितारों से सजी फ़िल्म ‘लेडी सिंघम’ 22 अप्रैल को रिलीज होगी। यह फ़िल्म बिहार और झारखंड के तमाम सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा यह फ़िल्म दिल्ली, यूपी, मुंबई, गुजरात में भी रिलीज की जाएगी। फ़िल्म ‘लेडी सिंघम’ वुमेन एम्पोवर्मेंट पर आधारित फिल्म है, जिसमें रानी का मर्दानी अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा। फ़िल्म में मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के मशहूर खलनायक शक्ति कपूर होंगे, जो इस फ़िल्म में भी खलनायक की भूमिका में नज़र आ रहे हैं।

फ़िल्म ‘लेडी सिंघम’ पूरी तरह से एक्शन पैक्ड फ़िल्म है, जिसका ट्रेलर बीते दिनों जारी हुआ था। इसमें फ़िल्म की लीड अभिनेत्री रानी चटर्जी एक कॉप की भूमिका में नज़र आ रही हैं। ट्रेलर में उनका एक्शन सीक्वेंस बेहद रोमांचक है। फ़िल्म का यह ट्रेलर बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की याद दिलाती है, जो फ़िल्म मर्दानी में कॉप की भूमिका में नज़र आईं थी। हालांकि इस फ़िल्म की कहानी बेहद अलग है, लेकिन रानी का एपियरेंस बेहद खास नज़र आ रहा है। फ़िल्म में गौरव झा भी खास भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। शक्ति कपूर की उपस्थिति फ़िल्म को बॉलीवुड टच देने के लिए काफी है। अब दर्शकों को इस फ़िल्म के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा, क्योंकि फ़िल्म 22 अप्रैल से सिनेमाघरों में होगी।

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘लेडी सिंघम’ का निर्माण विकास प्रोडक्शन से हुआ है। निर्माता सरला अशोक सरावगी और निर्देशक दिलीप गुलाटी हैं। सह निर्माता राहुल शर्मा, संगीतकार एस कुमार, गीतकार एस कुमार, सुमित सिंह चंद्रवंशी, संतोष उत्पाती तथा डीओपी हेमंत महेश्वरी हैं।


Bundelikhabar

Related posts

प्रिया हरीश ने गायकी में जीता श्रोताओं का दिल

Bundeli Khabar

आलिया भट्ट अभिनीत ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘द बैटमैन’ को पछाड़ा

Bundeli Khabar

कोलकाता और दिल्ली दुर्गा पूजा का सीधा प्रसारण ‘शेमारू’ पर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!