19.5 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
images 6
क्राइम

हत्या:चरित्र संदेह पर पत्नी की हत्या

Bundelikhabar

चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

जबलपुर / सजल सिंघई

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में चरित्र संदेह को लेकर पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया घटना बीती देर रात की है जब निशा शर्मा रोज की तरह अपने घर पर थी तभी कैंटीन में काम करने वाला राजेश शर्मा रोज की तरह घर पहुंचा और दोनों के बीच पत्नी के चरित्र संदेह को लेकर वाद विवाद हुआ वाद विवाद इतना बड़ा की राजेश ने अपनी पत्नी के सर पर घर मैं रखे हथौड़े से वार कर दिया और बाद में धारदार हथियार से लगातार वार कर उस को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया है कि आरोपी पति राजेश को शक था कि उसकी पत्नी निशा शर्मा का प्रेम संबंध किसी व्यक्ति से चल रहा है इसी को लेकर आए दिन दोनों के बीच में विवाद भी हुआ करता था और राजेश ने अपना घर भी अधारताल में ले लिया था दोनों के बीच हुए वाद विवाद ने कल बड़ा रूप ले लिया और पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार कर फरार हो गया है बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Screenshot 2021 0907 084140

Bundelikhabar

Related posts

बिजावर : प्रशासन की निष्क्रियता के चलते गांजा गढ़ हुआ मोहनगंज

Bundeli Khabar

चाकू अड़ाकर लूट करने वाले लुटेरे सीसी टीवी की मदद से गिरफ्तार

Bundeli Khabar

ठगी:लालच दिखाकर चुना लगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!