21.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2023 0320 185252
क्राइम

अंधी हत्या की गुत्थी सुलझी: आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
थाना पाटन अंतर्गत 27 फरवरी की सुवह पाटन तिलगवंा रोड किनारे अग्रवाल राईस मिल के पीछे नन्दू पटैल के खेत में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

जिस वारदात पर पुलिस अधीक्षक स्वयं नजर बनाए हुए थे, एवं स्वयं घटना स्थल पहुंचे एवं घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये मौके पर उपस्थित अधिकारियों को अज्ञात आरोपी की पतासाजी के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देर्शित करते हुये आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया था।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा तथा एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्गदर्शन में थाना पाटन प्रभारी उप निरीक्षक रवि उपाध्याय के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना स्टाफ की टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम के द्वारा राहुल अग्रवाल की राईस मिल मे काम करने वाले बिहार के मजदूरों से पूछताछ की गयी इसके साथ ही आसपास एवं राईस मिल में लगे सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया, जिसमें पाया गया कि मृतक राजेश ऋषिदेव दिनॉक 26-2-23 को दोपहर लगभग 3 बजे राईस मिल से काम से छुट्टी लेकर निकला था, जो पाटन क्षेत्र में घूमता हुआ एवं शाम के समय सीसीटीव्ही कैमरे में राईस मिल तरफ रात लगभग 9 बजे एक व्यक्ति के साथ पैदल बातचीत करते हुये जाते देखा गया।

सीसीटीव्ही कैमरे में मृतक के साथ बातचीत कर रहे व्यक्ति के सम्बंध में पतासाजी की जा रही थी, दौरान पतासाजी के थाना प्रभारी पाटन आर एस उपाध्याय को विश्वसनीय मुखबिर से मृतक के साथ बातचीत करते हुए पैदल जा रहे व्यक्ति का नाम राजू उर्फ राजेन्द्र ठाकुर नाम ज्ञात हुआ, जो कि घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूर राईस मिल के पीछे खेत में बनी टपरिया में रहता था।

राजू उर्फ राजेन्द्र ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बूढीकोनी थाना पाटन को अभिरक्षा में लेेते हुये सघन पूछताछ की गयी तो राजू उर्फ राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि दिनॉक 26-2-23 की रात्रि को वह एवं राजेश पाटन तरफ से राईस मिल तरफ आ रहे थे, रास्ते में राजेश ने उसे चांवल की कट्टी देकर बदले में कुछ रूपये देने की बात कही, वह राजेश को पैसे देने के लिये अपनी टपरिया पर ले गया, टपरिया में पहुंचने पर राजेश के टपरिया में सो रही उसकी पत्नि के साथ अश्लील हरकतें कर दी जिस पर उसने पास में ही पडे डण्डे , पत्थर, पेचकस, लोहे की कुदाली से हमला कर राजेश की हत्या कर दी और राजेश के शव को घसीट कर टपरिया से दूर खेत में डाल दिया एवं खून लगा बांस का डण्डा तथा खून लगे कपडे खेत में जला दिये, कुदाली, पेचकस, टपरिया में छिपा दिया।

राजू उर्फ राजेन्द्र ठाकुर की निशादेही पर टपरिया से घटना में प्रयुक्त पेचकस, कुदाली एवं मृतक का मोबाईल जप्त करते हुये आरोपी राजू उर्फ राजेन्द्र ठाकुर पिता जग्गू ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी बूढी कोनी थाना पाटन को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अंधी हत्या के खुलासे एवं पतासाजी कर आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पाटन उप निरीक्षक आर.एस. उपाध्याय, उप निरीक्षक आकाश दीप साहू, उप निरीक्षक संतोष ठाकुर, उप निरीक्षक प्रदीप तोमर, उप निरीक्षक अनुराग तोमर, उप निरीक्षक दीपक मण्डलोई , सहायक उप निरीक्षक जगदीश सिंह, प्रधान आरक्षक दीपचंद, आरक्षक दशरथ, अमित, रविकांत दुबे, अमित सिंह, मोहित , विवेक एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अजय पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक बृजेन्द्र कसाना, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर सिंह, ब्रम्हप्रकाश, आरक्षक मोहित उपाध्याय, वीरेन्द्र सिंह, मुकुल गौतम, रंजीत तथा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल एवं आरक्षक नवनीत की सराहनीय भूमिका रही।


Bundelikhabar

Related posts

धारदार हथियार से हुई हत्या का सनसनीखेज चोंका देने वाला खुलासा

Bundeli Khabar

दो लुटेरी दुल्हनों के साथ आठ पुरुष सहयोगी पुलिस द्वारा दबोचे गए

Bundeli Khabar

सागर में फिर बढ़ने लगी दबंगाई, पेट्रोल डाल कर लगाई आग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!