30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 2 6
मध्यप्रदेश

युवक ने लगाई फाँसी

Bundelikhabar

शाहगढ़ थाने का मामला

अज्ञात कारणों के चलते 22 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

बिजावर / संववाददाता

बिजावर अनुभाग के जटाशंकर के समीप शाहगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया कला में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ! पिपरिया कला निवासी राममिलन आदिवासी पिता स्वर्गीय गनपत आदिवासी उम्र लगभग 22 वर्ष जो कि शादी ना होने के कारण मानसिक प्रताड़ित रहता था और पहले भी कई बार घर से भाग चुका है इसी तरह दरमियानी रात भी राममिलन आदिवासी घर से भागकर सागौन के पेड़ पर अपनी तोलिया से फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया सुबह जब उसका बड़ा भाई पंखु आदिवासी नित्य क्रिया करने के लिए घर के बाहर निकला तो उसने जंगल में पेड़ पर लटकते हुए अपने भाई को देखा और फिर थाने पहुंच कर उसने घटना के बारे में थाना प्रभारी को जानकारी दी सूचना पाकर शाहगढ़ थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे और लाश का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बिजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया ! पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है !

PicsArt 06 26 06.46.24

Bundelikhabar

Related posts

जिले अंतर्गत आने वाली समस्त शस्त्र अनुज्ञप्तियों को चुनाव संपन्न होने तक के लिए निलंबित

Bundeli Khabar

छतरपुर:जल ही जीवन है।

Bundeli Khabar

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 5 सदस्‍यो को पकडा, चोरी गया माल भी किया बरामद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!