19.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 1
मध्यप्रदेश

पुलिस तीन दिन चलाएगी नो मास्क नो मूवमेंट अभियान : गृहमंत्री

Bundelikhabar

भोपाल/ब्यूरो
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि कोरोना की रोकथाम के मद्देनजर आने वाले तीन दिन पुलिस नो मास्क नो मूवमेंट अभियान चलाएगी, जिसके तहत पुलिस लोगों को मास्क लगाने की समझाइश देगी और मास्क लगाने का आग्रह करेगी, जिसकी शुरुआत आज राजधानी भोपाल से कर दी गई है।

पत्रकार वार्ता में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कोरोना से बचाव की तैयारियों को लेकर कहा कि अस्पतालों में जरूरत से दस गुना ज्यादा ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए सभी ऑक्सीजन प्लांटों को चालू कर दिया गया है एवम सभी मशीनरी का जाँच कार्य भी प्रारंभ हो गया है ताकि भविष्य में यदि कोई स्थिति बनती है तो उसका डट कर सामना किया जा सके, साथ ही विदेशों से आने वाले लोगो के नाम पते आदि जानकारी भी ली जा रही है अभी तक 70 लोगों की जानकारी प्राप्त कर ली गई है।


Bundelikhabar

Related posts

सुबह से फेरी तो शाम को महाआरती के साथ मनाई महावीर जयंती

Bundeli Khabar

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ मनाया जा रहा है दस लक्षणा पर्व

Bundeli Khabar

स्वनिधि से संमृद्वि योजना के क्रियान्वयन में सागर नगर निगम देश में अव्वल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!