29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210907 WA0009
उत्तरप्रदेश

20 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत

Bundelikhabar

उत्तरप्रदेश / ब्यूरो
मुंगराबादशाहपुर : नगर के मोहल्ला लथरिया निवासी 20 वर्षीय छात्रा आरती पुत्री विजय कुमार पटेल की शनिवार की रात सर्पदंश से मौत हो गयी। मृत छात्रा आरती बीएड की छात्रा थी। रात में भोजन के बाद वह पढ़ाई कर रही थी।

रात्रि 11 बजे वह उठी कि उसी समय किसी सांर्प ने काट लिया। समझ न पाने के कारण वह घर में किसी को कुछ नहीं बतायी। लेकिन सुबह जहर जब शरीर में फैल गया तो उसकी हालत खराब होने लगी। बाहर रखे पानी के ड्रम से पानी निकालने गयी थी कि अचानक गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घर वाले कुछ समझ ही नहीं पाए। परिजन झाड़ फूंक के लिए बदलापुर ले गए। वहा से भी जवाब मिल गया। परिजन रोते विलखते घर लाये और अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज रवाना हो गए।


Bundelikhabar

Related posts

नोएडा फिल्म फेस्टिवल को लेकर योगी आदित्यनाथ से मिले कैलाश मासूम और उदित नारायण

Bundeli Khabar

ट्रक लूट की झूठी सूचना देकर ट्रक व ट्रक पर लदा माल गायब करने वाले तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Bundeli Khabar

जुग्गीलाल जायसवाल बने अध्यक्ष, सुरेश जायस्वाल बने प्रबंधक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!