28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1630780014627
मध्यप्रदेश

10 साल की बच्ची के गले मे फंसा 10 का सिक्का

Bundelikhabar

आपरेशन के बाद होश में आते ही बोल उठी

दमोह / ब्यूरो

जिला अस्पताल में पदस्थ नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ विशाल शुक्ला ने एक बार फिर एक मासूम बच्ची की जान बचाई। आज सुबह जिला अस्पताल की ओ टी में डॉक्टर्स की टीम ने एक बच्ची को आपरेशन हेतु लिया। बच्ची को अनास्थेसिया देने का काम सिविल सर्जन डॉ ममता तिमोरी की देख रेख में नवागंतुक एनेस्थेटिस्ट डॉ अश्विनी पटेल ने किया। अनास्थेसिया का प्रभाव होते ही नाक कान गला रोग विशेषज्ञ ने लेरिंगोगोस्कोपी की और सिक्के को बिना चीर फाड़ किये बाहर निकाल दिया।आपरेशन के बाद बच्ची पूर्णतः स्वस्थ्य है, अच्छे से खा पी पा रही है।
बच्ची का नाम किरण रजक उम्र 10 वर्ष है, यह ग्राम चंदेना मड़ियादो की निवासी है, बच्ची ने खेल-खेल में एक 10 का सिक्का निगल लिया था, जो गले के अंदर जाकर अटक गया था, सिक्का खाने की नली के ऊपरी भाग में अटका था, इसलिये बच्ची कुछ खा नही पा रही थी, कुछ भी खाने की कोशिश में उल्टी होने लगती थी। स्थिति गम्भीर थी, डॉक्टर ने उसे समझा, स्थिति के बारे में घरवालों को समझाया और गले के xray करवाये, xray में गले मे अटका सिक्का स्पष्ट रूप से दिख रहा था। अस्पताल की इस टीम में डॉक्टर्स के साथ स्टॉफ नर्स लता पंचशील और दीप्ति एवं ओटी तकनीशियन महेंद्र भी सक्रिय भागीदार रहे।

FB IMG 1630780019268

बच्ची ने आपरेशन के बाद होश में आते ही डॉ शुक्ला को कहा थैंक्यू सर

डॉ विशाल शुक्ला इस सम्बंध में बताया बच्ची तकलीफ में थी, हमारा कर्तव्य था, उसकी तकलीफ को दूर करना और वही हमने किया। बच्ची ने होश में आते ही सबसे पहले मेरी ओर देखकर थैंक्यू कहा, वह सबसे अच्छा अनुभव रहा। डॉ शुक्ला ने सभी माता पिता जिनके बच्चे छोटे हैं सलाह देते हुए कहा कि अक्सर खेल खेल में बच्चे ऐसी चीज़ें निगल जाते है, उसके लिये घबराएं नही, ज्यदातर ऐसी वस्तुएं विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा निकाली जा सकती है, किन्तु फिर भी हर आपरेशन के अपने खतरे होते है, इसलिये ज्यादा सतर्क और सावधान रहें, जिससे इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके।


Bundelikhabar

Related posts

खजुराहो कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज हुए मरीजों को किए गए फल वितरित

Bundeli Khabar

नगर में सूदखोरी का धंधा जोरों पर नहीं हो रही कार्रवाई

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की तैयारियां जोरों पर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!