29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 5
मध्यप्रदेश

हत्या: पति ने पत्नी को मारी गोली

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

गोपालपुरा गांव में खेत मे पति ने पत्नी को गोली मार कर हत्या की वारदात को दिया अंजाम।पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फेल गया जब एक महिला की गोली मारकर हत्या करने की वारदात सामने आई

गौरझामर/गिरीश शर्मा

गौरझामर देवरी थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में रविवार सोमवार की दरमियानी रात्रि में पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। जिसमें अनीता रैकवार उम्र 45 वर्ष की मौत होगई।

IMG 20221219 WA0010
प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपित बलराम रैकवार निवासी ग्राम सिलारी देवरी कुछ माह से गोपालपुरा स्थित दिनेश राजपूत के खेत पर चौकीदारी का कार्य करता था। वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ खेत में झोपडी बनाकर रहता था। घटना के समय बच्चे भी खेत में बनी झोपडी में माँ के साथ सो रहे थे। बच्चों ने पुलिस को बताया रात 3 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी । चीख पुकार सुनकर तुरंत उठे गये घटना की पडोसी और खेत मालिक को जानकारी दी। घायल महिला को गंभीर अवस्था में देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेगया जहा डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर देवरी SDO P पूजा शर्मा पुलिस स्टाफ के साथ और सागर डॉग स्कवॉइड fsl टीम भी मौका स्थल पहुँची घटनां स्थल से साक्ष्य जुटाते हुए जांच पड़ताल सुरु कर दी,अभी हत्या का कारण अज्ञात बना हुआ है ।पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है ।


Bundelikhabar

Related posts

लोकायुक्त कार्यवाही: सहायक समिति प्रबंधक रिश्वत को 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Bundeli Khabar

पाटन सुरेश चौधरी आत्म हत्या मामले में भीम आर्मी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

धोखाधड़ी कर रकम गबन करने वाले एचडब्लू कंपनी का मालिक गिरफ्तार,एक फरार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!