29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210830 WA0027
मध्यप्रदेश

बिजावर:केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

Bundelikhabar

बिजावर / सुरेश रजक
मोदी मंत्री मंडल के बिस्तार पर केंद्रीय मंत्री मंडल में स्थान प्राप्त करने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र बिजावर में पहली बार आये केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक का भव्य स्वागत किया गया, नगर में जगह जगह टेंट-तंबू लगाए गए थे एवं नगर की गलियों चौराहों को भाजपा के झंडो से सजाया गया था। जगह-जगह लोगों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया, उनके स्वागत में केवल बिजावर ही नही वरन उनके आगमन मार्ग में पड़ने वाले समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग बड़े उत्साह के साथ इंतजार करते नजर आये।


प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार जबलपुर से किशनगढ़, जटाशंकर धाम होते हुए तकरीबन 9 बजे बिजावर पहुंचे जहाँ उन्होंने संजीव नरवरिया द्वारा संचालित होने वाली होंडा मोटरसाइकिल एजेंसी का फीता काट कर शुभारंभ किया। नगर भ्रमण के दौरान नगर में कई जगह मंत्री जी का तुलादान भी किया गया, उक्त भ्रमण के दौरान नगर के भाजपा पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे ।


Bundelikhabar

Related posts

श्री विधि का श्री गणेश

Bundeli Khabar

खाद्य विभाग का राशन की कालाबजारी को लेकर दबिश।

Bundeli Khabar

गाईड लाईन के अनुसार विराजेंगे गजानन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!