26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
images 1 6
मध्यप्रदेश

मास्क न पहनने पर होगी चलानी कार्यवाही

Bundelikhabar

कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराया जाये, लोग मास्क लगाकर बाहर निकले यदि नहीं लगाये हैं, तो चालानी कार्रवाई की जाये
साप्ताहिक समय-सीमा बैठक सम्पन्न

दमोह / ब्यूरो

सभी अधिकारी सी.एम. हेल्पलाईन पेंडिंग दो दिवस में निपटायें। यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। अधिकारी प्रतिदिन समय देकर निराकरण करते रहे। सभी राजस्व अधिकारी राजस्व वसूली नियमित रूप से करें। इस आशय के निर्देश आज समय-सीमा बैठक के दौरान दिये। लोक सेवा के प्रकरण टाईम में हो यह भी सुनिश्चित किया जायें। समय-सीमा बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव, एडीशनल कलेक्टर नाथूराम गौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराया जाये। लोग मास्क लगाकर बाहर निकले, यदि नहीं लगाये हैं, तो चालानी कार्रवाई की जाये। कार्रवाई के निर्देश राजस्व अधिकारियों के साथ ही नगरीय और ग्रामीण निकाय के अधिकारियों को दिये गये। लोगो को जागरूक करें, कोरोना गया नहीं है, सामाजिक दूरी का पालन और मास्क अनिवार्य रूप से पहनी जायें।

स्व-रोजगार मूलक योजनाओं के प्रकरण सभी बैंक 31 अगस्त तक स्वीकृत कर वितरण कर दें, एलडीएम सुनिश्चित करायें। कोविड अनुकंपा नियुक्ति बाल कल्याण और अनुगृह सहायता के प्रकरण शत-प्रतिशत निराकृत कर लिए जायें। बैठक के दौरान अन्य समय-सीमा पत्रो और विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश दिये गये।

FB IMG 1629173301395

Bundelikhabar

Related posts

रात्रि 10 बजे तक खुल सकेंगे रेस्टोरेंट एवं क्लब

Bundeli Khabar

बिजावर विवाह पंचमी : हरे बांस मंडप छाए सिया जू को राम व्याहन आये

Bundeli Khabar

तीन घंटे का जाम:शासन की मनमानी से निजी मोटर मालिक परेशान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!