21.1 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
images 26
मध्यप्रदेश

15 अगस्त 2022 तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नशामुक्त भारत अभियान की सफलता को दृष्टिगत रखते हुए इस अभियान की अवधि 15 अगस्त 2022 तक बढ़ा दी गई है। नशामुक्त भारत अभियान 15 अगस्त 2020 से देश के 272 जिलों में शुरू किया गया था। इन जिलों में जबलपुर जिला भी शामिल है।


प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय आशीष दीक्षित ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार जबलपुर जिले में नशामुक्त भारत अभियान के संचालन के लिए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नशामुक्त भारत अभियान समिति का गठन किया गया है। इसमें शासन स्तर से नामांकित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ अशासकीय सदस्य एवं इस अभियान की राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त अधिकारी को भी सदस्य नामांकित किया गया है।


जिले में इस अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारत सरकार से प्राप्त अभियान का ब्रोशर को नशामुक्त अभियान के लिए नामांकित अशासकीय संस्था को उपलब्ध कराया गया। वर्ष 2020-21 में भारत सरकार से प्राप्त मासिक कार्यक्रम के अनुसार जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें आमजन के साथ-साथ सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल करते हुए उक्त अभियान की सफलता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया।


जिले में नशामुक्त भारत अभियान न्यू शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित नवज्योति नशामुक्ति सह पुनर्वास केन्द्र ग्वारीघाट जबलपुर के माध्यम से चलाया जा रहा है। इस संस्था द्वारा आमजन के साथ-साथ युवाओं तथा बच्चों में बढ़ती नशे की लत से उन्हें मुक्त करने हेतु घर-घर जाकर वालेंटियर के माध्यम से पीड़ित परिवारों के परिजनों को भी जागरूक किया गया जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आये हैं। संस्था द्वारा 15 अगस्त 2021 से अभी तक जिले में 1050 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

बुंदेलखंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी हुंकार, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा जनता का आशीर्वाद

Bundeli Khabar

बिजावर विवाह पंचमी : हरे बांस मंडप छाए सिया जू को राम व्याहन आये

Bundeli Khabar

धूमधाम से संपन्न हुआ मांडू महोत्सव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!