27.4 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210828 WA00152
उत्तरप्रदेश

मिशन शक्ति अभियान में गर्ल्स इंटर कॉलेज में टीम के साथ पहुँची थी एस आई मीनाक्षी गुप्ता

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी / उत्तरप्रदेश
स्योहारा : गर्ल्स इंटर कॉलेज में उपस्थित छात्राओं के साथ एस आई मीनाक्षी गुप्ता ने संवाद किया और 1090 की कार्यप्रणाली और हेल्प लाइन के द्वारा दी जाने वाली महिला सुरक्षा सम्बन्धी सुविधाओं के बारे में बताया, उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम एक जागरूकता कार्यक्रम है। 1090 हेल्पलाइन पर अनेक सुविधाएं एवं सहायता को लेने के लिए महिलाएं काल कर के अपनी बात रख सकती हैं चाहे वह शिकायत के रूप में हो या महिला सम्बन्धी किसी अनुचित कार्य की सूचना देनी हो। 1090 की टीम 24 घंटे 7 दिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम कर रही है ।

IMG 20210828 WA00153

एस आई मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि सड़क पर चलने वाली हर लड़की को अधिकार है कि उसे पूरा सम्मान मिले। हमें अपनी बच्चियों को स्वयं रक्षा, आत्मसम्मान सिखाना है तो वहीं दूसरों को भी समझाना है कि महिलाओं या लड़कियों का सम्मान कैसे करें । मिशन शक्ति अभियान में 1090 के अलावा भी
ओर हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में भी बताया गया ताकि उत्तर प्रदेश की नारी खुद को सुरक्षित एवं कमज़ोर न समझे ।


Bundelikhabar

Related posts

पुलिस की दबंगई

Bundeli Khabar

रेल प्रबंधक को डॉ मनोज सहितअन्य गणमान्य लोगों ने दिया ज्ञापन

Bundeli Khabar

मकान में सेंध लगा कर चोरों ने बोला धाबा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!