23.5 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210918 WA00272
उत्तरप्रदेशUncategorized

डालूपुर: ग्राम प्रधान से हाथापाई

Bundelikhabar

डालूपुर एएनएम सेंटर पर कार्यरत ए. एच. ओ.रचना सिंह के पति का प्राथमिक विद्यालय असरोपुर में तांडव ग्राम प्रधान से की हाथा पाई।

मंगलेश कुमार/ उत्तरप्रदेश
महराजगंज : 17/09/2021 को प्राथमिक विद्यालय असरोपुर में वैक्सिनेशन हो रहा था तभी समय से पहले ए. एच. ओ रचना सिंह के द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य बंद कर दिया गया जिससे ग्रामीणों ने प्रधान को सूचना दी और प्रधान को सेंटर पर बुला लिया।


ग्राम प्रधान धीरज चौबे ने सेंटर पर पहुंच कर जब ए. एच. ओ रचना सिंह से वैक्सीनेशन का कार्य बंद क्यों कर दिया इस संदर्भ में बात करनी सुरु की तो ए एच ओ रचना सिंह ने फोन करके अपने पति इंद्रप्रताप सिंह को बुला लिया।
इंद्रप्रताप सिंह अपने 4-5 साथियों को लेकर प्राथमिक विद्यालय असरोपुर वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच गए और वहा उपस्थित सभी ग्रामीणों और ग्राम प्रधान से अभद्रता करने लगे और प्रधान धीरज चौबे से धक्का मुक्की और हाथापाई करने लगे। इंद्रप्रताप सिंह जी सोनभद्र में किसी सरकारी विभाग के प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं एक प्रोफेसर को इस तरह से किसी भी सरकारी कार्य में खलल डालना बहुत ही निंदनीय कार्य है ।

IMG 20210918 WA00272

हमारी जब ग्राम प्रधान धीरज चौबे से इस संबंध में बात हुई तो उन्होंने बताया कि वैक्सीन होने के बावजूद 5 बजे तक के निर्धारित समय से पहले रचना सिंह ने 4 बजे वैक्सीनेशन का कार्य बंद कर दिया और बोली की अब वैक्सीन नही लगेगी जब की उनके साथ एक और महिला जो वैक्सीन लगा रही थी ओ वैक्सीन लगने के लिए तैयार थी लेकिन रचना सिंह जी लोगों का ऑनलाइन कर रही थी उन्होंने ऑनलाइन करने से इंकार कर दिया जिसपर वहा उपस्थित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।

IMG 20210918 WA00273

प्रधान ने इस संदर्भ में बात करते हुए और बताया कि रचना सिंह वैक्सीनेशन के समय घंटो फोन पर बात करती रही जिससे लोगों को वैक्सीन नही लग पाई।
ग्रामीणों और ग्राम प्रधान से अभद्रता करने और हाथापाई करने के संदर्भ में सभी ग्रामीणों ने और प्रधान ने इंद्रप्रताप सिंह और रचना सिंह के खिलाफ सुजानगंज थाने में लिखित तहरीर दी है और कार्यवायी करने की मांग की है।


Bundelikhabar

Related posts

कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों का प्रशिक्षण

Bundeli Khabar

लूट की योजना बना रहे 3 अपराधी असला के साथ गिरफ्तार

Bundeli Khabar

स्मार्ट सिटी कांटेस्ट 2020 में सागर ने मारी बाजी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!